IPL 2025 में कौन संभालेगा मुंबई इंडियंस की कमान, Hardik Pandya की कप्तानी पर आया बड़ा अपडेट!

'स्पोर्ट्स यारी' को मिली जानकारी के मुताबिक हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान बने रह सकते हैं। बता दें कि हार्दिक पांड्या को साल 2024 में इस टीम में शामिल किया गया था और रोहित शर्मा को हटाकर उन्हें टीम की कप्तानी सौंप दी गई थी।

Cricket

IPL 2025 में मुंबई की कप्तानी करते हुए दिखेंगे हार्दिक पांड्या

Listen to this article
Your browser doesn’t support HTML5 audio
New Update

Hardik Pandya: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के सीजन से पहले जल्द ही मेगा ऑक्शन होने वाला है। हालांकि, इस मेगा ऑक्शन की अभी तारीख सामने नहीं आई है। लेकिन कौन-सी टीम किन खिलाड़ियों को रिटेन करेगी, इस तरह के सवाल ऑक्शन के प्रति लोगों के उत्साह को बढ़ा रहे हैं। इस बीच ‘स्पोर्ट्स यारी’ को मुंबई इंडियंस (MI) से जुड़ी एक एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान बने रह सकते हैं। बता दें कि हार्दिक पांड्या को साल 2024 में इस टीम में शामिल किया गया था और रोहित शर्मा को हटाकर उन्हें टीम की कप्तानी सौंप दी गई थी।

बेहद खराब रहा था पिछला सीजन

आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस ने IPL 2024 से पहले हार्दिक पांड्या को दोबारा अपनी टीम से जोड़ा था। तब हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटंस के लिए कप्तानी कर रहे थे। मुंबई इंडियंस ने हार्दिक को टीम में शामिल किया तो रोहित शर्मा से कप्तानी लेकर इस स्टार ऑलराउंडर को कप्तानी भी दे दी गई। लेकिन हार्दिक पांड्या कुछ खास कमाल नहीं कर सके और टीम प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंच सकी।

हार्दिक की कप्तानी में IPL 2024 में मुंबई का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था और ये टीम दसवें नंबर पर रही थी। मालूम हो कि हार्दिक के मुंबई का कप्तान बनने के बाद IPL 2024 के दौरान उन्हें क्रिकेट फैंस के द्वारा हर जगह काफी ट्रोल किया गया था। लेकिन अब खबर के मुताबिक हार्दिक पांड्या फिर से IPL 2025 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। ऐसे में उनके प्रति फैंस का रिएक्शन कैसा रहेगा ये देखने लायक होगी।

 

READ MORE HERE: 

MS Dhoni के लिए BCCI ने पुराने नियम को फिर से किया लागू, केवल एक आर्टिकल में समझें 7 नंबर वाला पूरा नियम

IPL 2025: आईपीएल में छोटे-बड़े हर खिलाड़ी के लिए JAY SHAH ने खोली पैसों की पेटी, करोड़ों रुपए देने का किया ऐलान

Ruturaj Gaikwad के साथ हुई नाइंसाफी! शानदार प्रदर्शन के बाद भी भारतीय टीम में नहीं मिली जगह

Nicholas Pooran ने तोड़ा Mohammed Rizwan का कभी नहीं टूटने वाला रिकॉर्ड, टी20 फॉर्मेट में किया ये कारनामा

#IPL #mumbai indians #IPL 2025 #hardik pandya
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe