How Vipraj Nigam Start Accidentally Become Bowler: आईपीएल 2025 (IPL 2025) में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे विपराज निगम (Vipraj Nigam) अपनी गेंदबाजी से सुर्खियां बटोर रहे हैं। विपराज ने पहले मुकाबले में बल्ले से भी कमाल किया था। उत्तर प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले विपराज के लिए आईपीएल तक पहुंचने का सफर आसान नहीं रहा। विपराज को यहां तक पहुंचाने में उनके पिता के अलावा उनके दादा का भी अहम योगदान रहा। विपराज के पिता विजय निगम ने विपराज के करियर की पूरी कहानी बताई।
8 साल की उम्र में Vipraj Nigam ने देखा क्रिकेटर बनने का सपना
बता दें कि विपराज निगम ने आठ साल की उम्र में ही अपने पिता विजय निगम को बता दिया था कि वह क्रिकेटर बनना चाहते हैं और एक उन्हें एक दिन इंडिया के लिए खेलना है। इसके बाद विजय बेटे विपराज को कोच सरवर नवाब के पास लेकर गए।
विजय ने कोच से कहा, "सर मुझे क्रिकेट की जानकारी नहीं है। ये आज से आपकी अमानत है। ये आपका अर्जुन और आप इसके द्रोणाचार्य।"
पिता को मिली सरकारी नौकरी (Vipraj Nigam)
प्राइवेट नौकरी करने वाले विजय को इसी दौरान सरकारी स्कूल में सहायक टीचर की नौकरी मिल गई, जो उनके परिवार के लिए बड़ा बूस्ट था। हालांकि पिता को सरकारी नौकरी के लिए करीब 150 किलोमीटर जाना पड़ता था।
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में विजय ने कहा, "मैं सरकारी नौकरी के साथ बहुत खुश था, लेकिन मुझे 150 किलोमीटर दूर पोस्ट किया गया था। मेरे लिए रोजाना सफर करना आसान नहीं था। इसलिए मैं उनके साथ फोन पर जुड़ा रहता था।"
आगे अपनी वाइफ के त्याग के बारे में बात करते हुए विजय ने कहा, "मैंने तो बस एक बाप का फर्ज निभाया, सिर्फ पैसा कमा कर दिया। मेरी वाइफ ने बहुत त्याग किया। वो विपराज को अकेडमी लेकर जाती थी और वहां घंटों तक बैठती थी और उसे वापस लाती थी। वो उसका पूरा ख्याल रखती थी।"
दादा ने किया भरपूर सपोर्ट (Vipraj Nigam)
आगे विपराज के दादा के सपोर्ट के बारे में बात करते हुए विपराज निगम के पापा विजय ने कहा, "मेरे पापा- यानी विपराज के दादा गर्मी और सर्दी में शेयर ऑटो में सफर करके विपराज को टिफिन देने जाया करते थे। अब वह नहीं है, लेकिन विपराज उनके बहुत करीब था। वह अक्सर कहता था कि दादा जी का सपना पूरा करना है। काश विपराज के दादा आज उसे टीवी पर देखने के लिए जिंदा होते।"
गलती से बल्लेबाज से गेंदबाज बने Vipraj Nigam
बता दें कि विपराज ने जूनियर क्रिकेट एक बल्लेबाज के रूप में खेला है। लेकिन 2022 में उत्तर प्रदेश के अंडर-19 ट्रायल के दौरान वह एक गेंदबाज बन गए। दरअसल ट्रायल के लिए बल्लेबाजों की लंबी कतार थी और सभी नेट्स भरे हुए थे। इस बीच सिलेक्टर ने पूछा कि किसी में बॉलिंग का कीड़ा है? इस पर विपराज ने हाथ उठाया। फिर जब विपराज ने गेंदबाजी की, तो उन्होंने सभी को प्रभावित कर दिया। यहां से उनके गेंदबाज बनने का सफर शुरू हुआ।
View this post on Instagram
Read more:
खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।