ICC Announces CT 2025 Team of the Tournament: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच किसी हाई-वोल्टेज मैच से कम नहीं था। यह मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच 9 मार्च को दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में न्यूजीलैंड को हराकर भारत चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने में सफल रहा। भारत की इस जीत से पूरा देश जोश में है। इसके बाद 10 मार्च को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने चैंपियंस ट्रॉफी की बेस्ट इलेवन की घोषणा की।

ICC Champions Trophy की बेस्ट इलेवन में कौन-कौन?

आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) टूर्नामेंट के लिए बेस्ट इलेवन की घोषणा कर दी है। इसमें पाकिस्तान का कोई खिलाड़ी नहीं है। जबकि पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबान टीम थी। इसमें अफगानिस्तान के दो, न्यूजीलैंड के चार और भारत के छह खिलाड़ियों को जगह दी गई है। न्यूजीलैंड के मिचेल सेंटनर को इस टीम का कप्तान बनाया गया है।

  1. रचिन रवींद्र (न्यूजीलैंड)
  2. इब्राहिम जादरान (अफगानिस्तान)
  3. विराट कोहली (भारत)
  4. श्रेयस अय्यर (भारत)
  5. केएल राहुल (विकेट कीपर) (भारत)
  6. ग्लेन फिलिप्स (न्यूजीलैंड)
  7. अजमतुल्लाह उमरजई (अफगानिस्तान)
  8. मिचेल सेंटनर (कप्तान) (न्यूजीलैंड)
  9. मोहम्मद शमी (भारत)
  10. मैट हेनरी (न्यूजीलैंड)
  11. वरुण चक्रवर्ती (भारत)
  12. खिलाड़ी: अक्षर पटेल (भारत)

रोहित बने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल के प्लेयर ऑफ द मैच

रोहित शर्मा ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 ((ICC Champions Trophy 2025)) के फाइनल में कप्तानी पारी खेली। इस मैच में रोहित ने 91.57 के स्ट्राइक रेट से 83 गेंदों पर 76 रन बनाए। इसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल हैं। इस स्कोर के साथ ही रोहित ने आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहला अर्धशतक भी जड़ा। रोहित शर्मा ने पूरे टूर्नामेंट में 5 पारियों में 100 के स्ट्राइक रेट से 180 रन बनाए हैं।

मिचेल सेंटनर की कप्तानी में सफल रही न्यूजीलैंड टीम

मिचेल सेंटनर ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में न्यूजीलैंड की कप्तानी की थी। उनके नेतृत्व के कारण न्यूजीलैंड की टीम इस टूर्नामेंट में 5 में से 2 मैच जीतने में सफल रही। न्यूजीलैंड इस टूर्नामेंट के ग्रुप चरण में दूसरे स्थान पर रहा।

Read More Here:

ICC ने की पाकिस्तान की बेइज्जती! चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल प्रेजेंटेशन सेरेमनी से क्यों नदारद रहा मेजबान PCB?

Champions Trophy Prize Money: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने पर भारत को कितनी प्राइज मनी मिली, फाइनल हारने वाली न्यूजीलैंड को कितना मिला पैसा?

मुंबई इंडियंस ने दक्षिण अफ्रीका के इस ऑलराउंडर को अपनी टीम में किया शामिल, IPL 2025 से पहले आया रिप्लेसमेंट

Mohammed Shami की बेटी के लिए खास रहा Ramadan 2025, रखा पहला रोजा; मां हसीन जहां ने शेयर की फोटो