CT 2025 IND vs NZ Matt Henry Records: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 12वां मैच इस टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच है। यह मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2 मार्च को दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। जिसमें भारतीय बल्लेबाज फेल होते नजर आए। इस मैच में न्यूजीलैंड के गेंदबाज Matt Henry ने शानदार गेंदबाजी की और 3 अहम रिकॉर्ड बनाने में सफल रहे। उन्होंने अपने दम पर आधी भारतीय टीम को पवेलियन भेज दिया।
Matt Henry के 3 अहम रिकॉर्ड
Matt Henry ने भारत के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की। उनकी गेंदबाजी की बदौलत भारतीय टीम 250 रन भी नहीं बना पाई। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के खिलाफ बेस्ट बॉलिंग फिगर का रिकॉर्ड उनके नाम हो गया। इसके अलावा मैट हेनरी ने चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड की तरफ से बेस्ट गेंदबाजी करने वालों की लिस्ट में भी अपनी जगह बनाई है। मैट हेनरी ने आईसीसी इवेंट में भारत के खिलाफ दमदार गेंदबाजी करने वालों की सूची में भी अपनी जगह बनाई है।
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के खिलाफ बेस्ट बॉलिंग फिगर
5/42 - मैट हेनरी (न्यूजीलैंड), दुबई - 2025
4/25 - नावेद उल हसन (पाकिस्तान), बर्मिंघम - 2004
4/36 - शोएब अख्तर (पाकिस्तान), बर्मिंघम - 2004
4/62 - डगलस होंडा (जिम्बाब्वे), कोलंबो - 2002
चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड के लिए बेस्ट बॉलिंग फिगर
5/36 - जैकब ओरम बनाम यूएसए - (द ओवल, 2004)
5/42 - मैट हेनरी बनाम भारत - (दुबई, 2025)
5/46 - शाइनी ओ'कॉनर बनाम पाकिस्तान - (नैरोबी, 2000)
आईसीसी इवेंट में भारत के खिलाफ बेस्ट बॉलिंग फिगर वाले गेंदबाज
6/39 - केन मैकले (ऑस्ट्रेलिया) - (नॉटिंघम, 1983)
5/36 - डेमियन फ्लेमिंग (ऑस्ट्रेलिया) - (मुंबई, 1996)
5/42 - मैट हेनरी (न्यूजीलैंड) - (दुबई, 2025)
5/46 - वहाब रियाज (पाकिस्तान) - (मोहाली, 2011)
5/48 - टिम ब्रेसनन (इंग्लैंड) - (बेंगलुरु, 2011)
मैट हेनरी ने आधी भारतीय टीम को भेजा पवेलियन
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज ज्यादा देर टिक नहीं पाए। Matt Henry ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए अकेले ही आधी भारतीय टीम को आउट कर दिया। उन्होंने शुभमन गिल, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी को पवेलियन भेजा। हेनरी ने 5.20 की इकॉनमी से 5 विकेट झटके।
Read More Here:
Vidarbha Vs Kerala: विदर्भ बना तीसरी बार रणजी चैंपियन, केरल के खिलाफ ड्रॉ कर खिताब किया अपने नाम
IND vs NZ: जब आखिरी बार ICC टूर्नामेंट में भिड़े थे भारत और न्यूजीलैंड, जानें किसने मारी थी बाजी