ICC Rule Explained Why Fakhar Zaman Did Not Open For Pakistan Champions Trophy Opening Match PAK vs NZ: 19 फरवरी को पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मैच से चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज हुआ है, जिसमें कीवी टीम ने पहले खेलते हुए स्कोरबोर्ड पर 320 रनों का विशाल स्कोर लगाया। मगर पाकिस्तान के लिए ओपनिंग करने वाले फखर जमान, न्यूजीलैंड के खिलाफ ओपनिंग करने नहीं आए, उनकी जगह बाबर आजम और सउद शकील ने सलामी बल्लेबाजी का भार संभाला। आखिर ऐसी क्या वजह है कि फखर जमान को ओपनिंग के लिए क्यों नहीं भेजा गया, आइए जानते हैं।
ICC Rule Explained Why Fakhar Zaman Did Not Open For Pakistan Champions Trophy Opening Match PAK vs NZ
कहानी यह है कि न्यूजीलैंड की पारी की दूसरी ही गेंद पर फखर जमान मैदान छोड़ बाहर चले गए थे। वो चौका रोकने की कोशिश में थे, वो गेंद को रोकने में सफल तो रहे, लेकिन इस दौरान उन्हें जमीन पर अपना घुटना पकड़ कर बैठे देखा गया। आपको बताते चलें कि फखर जमान को पाकिस्तानी स्क्वाड में सैम अय्यूब की जगह शामिल किया गया है, जो टखने में चोट के कारण चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए थे।
फखर जमान जब मैदान पर बैठे हुए नजर आए तो प्रतीत हुआ जैसे उन्हें गंभीर चोट आई है, लेकिन बाद में मैदान पर वापसी के बाद उन्होंने चोट की संभावनाओं को विराम दिया। फखर वैसे तो फिट लग रहे थे, लेकिन ICC का एक नियम है, जिसके कारण फखर जमान पाकिस्तान के लिए ओपनिंग नहीं कर पाए।
ICC का विचित्र नियम
ICC का एक नियम कहता है कि अगर कोई खिलाड़ी किसी वजह से मैदान के बाहर चला गया है। वो अगर मैदान में वापसी के बाद दोबारा बैटिंग या बॉलिंग करना चाहता है तो उसे उतना ही समय इंतजार करना होगा, जितने समय के लिए वो मैदान से बाहर रहा था।
ICC के नियमानुसार पाकिस्तानी पारी शुरू होने के 25 मिनट बाद फखर जमान बैटिंग के लिए आ सकते थे। चूंकि पाक टीम ने सउद शकील का विकेट 25 मिनट पूरे होने से पहले ही गंवा दिया, इसलिए तीसरे क्रम पर भी फखर जमान बैटिंग करने नहीं आए। तीसरे क्रम का भार कप्तान मोहम्मद रिजवान ने संभाला।
Read More Here:
Champions Trophy 2025 में टीम इंडिया का खिताब पक्का? इन आंकड़ों ने कर दी तस्दीक