IPL 2025: मुंबई इंडियंस के लिए पिछला सीजन कुछ खास नहीं रहा था। पहली बार इस टीम की अगुवाई करने वाले हार्दिक पांड्या की कप्तानी में एमआई आखिरी पायदान पर रही थी। आईपीएल 2025 (IPL 2025) में वह इस शर्मनाक प्रदर्शन को लेकर दुबारा चैंपियन की तरह खेलने को देखेगी।

हालांकि इसके लिए उनके तीन अहम खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत होगी। अगर ये तीनों फ्लॉप रहे, छठा खिताब जीतने का मुंबई का सपना एक बार फिर चकनाचूर हो सकता है। आगे इस आर्टिकल में हम विस्तार से इसपर चर्चा करने वाले हैं।

IPL 2025 में मुंबई इंडियंस को इन 3 खिलाड़ियों से होंगी उम्मीदें

आईपीएल 2025 (IPL 2025) में मुंबई इंडियंस को अपने तीन धुरंधर खिलाड़ियों से सबसे ज्यादा उम्मीदें रहने वाली हैं।

रोहित शर्मा: मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का बल्ला अगर चला, तो इस टीम के बल्ले-बल्ले हो जाएंगे। पिछले सीजन में हिटमैन के बल्ले से 14 मैचों में 417 रन आए थे। हालांकि अगर अपनी टीम को उन्हें फाइनल तक ले जाना है, तो इससे कहीं बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत होगी। रोहित के आईपीएल करियर पर नजर डालें तो 257 मैचों में उनके खाते में 6628 रन दर्ज है।

हार्दिक पांड्या: आईपीएल 2025 (IPL 2025) में एक बार फिर मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या के हाथों में रहने वाली है। कैप्टेंसी के साथ-साथ हार्दिक से अपेक्षा रहेगी कि वह अपने खेल से भी टीम को जिताएं। हार्दिक बल्ले और गेंद दोनों से अपना प्रभाव छोड़ने के लिए जाने जाते हैं। आईपीएल 17 में उन्होंने 216 रन बनाने के अलावा कुल 11 विकेट भी चटकाए थे।

सूर्यकुमार यादव: मॉडर्न डे क्रिकेट के विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक सूर्यकुमार यादव पर आगामी सीजन में सबकी निगाहें रहेंगी। फैंस के बीच मिस्टर-360 के नाम से मशहूर सूर्या की सबसे बड़ी ताकत है, मैदान के चारों तरफ पावरफुल शॉट खेलना। मुंबई के खिलाड़ी की यही खासियत उन्हें बाकी बल्लेबाजों से अलग बनाती है। पिछले संस्करण में सूर्यकुमार यादव ने 11 मैच खेलकर 345 रन ठोके थे।

Read More Here:

2010 में धोनी ने किया था सचिन को शर्मिंदा, तब से अब तक रोहित शर्मा ले रहे हैं माही से क्रिकेट के भगवान का बदला, जानिए पूरी कहानी