IND vs ENG 2nd ODI Match: रविवार 9 फरवरी को कटक में स्थित बाराबती स्टेडियम ने भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे एकदिवसीय मुकाबले की मेजबानी की। टीम इंडिया ने अपने विजय अभियान को बरकरार रखते हुए इस मैच को 4 विकेटों से अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने तीन मैचों की श्रृंखला पर अपना कब्जा कर लिया। मेन इन ब्लू 2-0 से आगे हो गए हैं। इस आर्टिकल में आगे विस्तार से दोनों पारियों के हाइलाट्स पर चर्चा करने वाले हैं।
IND vs ENG 2nd ODI Match: कुछ ऐसा रहा मुकाबले का लेखा जोखा
इंग्लैंड की पारी का हाल:
- हर्षित राणा और शमी के लगातार ओवरों में बेन डकेट ने 2-2 चौके जड़े।
- वरुण चक्रवर्ती ने सॉल्ट (26) को चलता किया।
- बेन डकेट ने अपना अर्धशतक पूरा किया।
- रविंद्र जडेजा ने बेन डकेट (65) का शिकार किया।
- हैरी ब्रूक (31) हर्षित राणा की गेंद पर आउट हुए।
- हार्दिक पांड्या ने जॉस बटलर (34) को आउट किया।
- जो रूट ने 40वां अर्धशतक जड़ा।
- जडेजा ने रूट (69) की पारी का अंत किया।
- जे ओवर्टन (6) जडेजा के तीसरे शिकार बने।
- शमी ने एटकिंसन (3) के रूप में पहला विकेट लिया।
- आदिल रशिद 14 रन बनाकर रन आउट हो गए।
- लिविंग्सटन 41 रन बनाकर रन आउट हुए।
- मार्क वुड शून्य के स्कोर पर रन आउट हुए।
- इंग्लैंड की टीम 49.5 ओवर में 304 रन बनाकर ऑलआउट हुई।
भारत की पारी का हाल:
- पहले ओवर में रोहित शर्मा ने एक चौका और एक छक्का लगाया।
- रोहित ने अपना 58वां अर्धशतक लगाया।
- शुभमन गिल ने 45 गेंदों पर फिफ्टी ठोकी।
- जे ओवर्टन ने गिल (60) को क्लीन बोल्ड किया।
- विराट कोहली 5 रन बनाकर आदिल रशिद के शिकार बने।
- रोहित शर्मा ने 76 गेंदों पर सैंकड़ा जड़ा।
- लिविंग्सटन ने रोहित (119) की पारी का अंत किया।
- श्रेयस अय्यर 44 रन बनाकर रन आउट हुए।
- केएल राहुल 10 रन बनाकर ओवर्टन के दूसरे शिकार बने।
- एटकिंसन ने हार्दिक (10) का विकेट लिया।
- रविंद्र जडेजा ने चौका लगाकर मैच जिताया।
- भारत ने 4 विकेटों से मुकाबला अपने नाम किया।
Read More Here: