IND vs ENG 2nd ODI Match: भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज के दूसरे वनडे के महामुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराकर सीरीज को अपने नाम कर लिया है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की धमाकेदार 119 रनों की पारी ने 305 रनों के लक्ष्य को हासिल करने में मदद की।
ବାରବାଟୀ ଷ୍ଟାଡିୟମରେ ଖେଳାଯାଉଥିବା ଦ୍ଵିତୀୟ ଏକ ଦିବସୀୟ ଟୁର୍ଣ୍ଣାମେଣ୍ଟରେ ଇଂଲଣ୍ଡକୁ ପରାସ୍ତ କରି ବୃହତ ବିଜୟ ହାସଲ କରିଥିବା ଭାରତୀୟ କ୍ରିକେଟ ଟିମକୁ ହାର୍ଦ୍ଦିକ ଅଭିନନ୍ଦନ ଓ ଶୁଭେଚ୍ଛା ଜଣାଉଛି। ଏହି ବିଜୟ ହାସଲ ପାଇଁ ସମସ୍ତ ଖେଳାଳିଙ୍କ ପରିଶ୍ରମ ଏବଂ ପ୍ରୟାସ ଅତ୍ୟନ୍ତ ପ୍ରଶଂସନୀୟ। #INDvsENG pic.twitter.com/TlCgFu3gph
— Mohan Charan Majhi (@MohanMOdisha) February 9, 2025
ओडिशा मुख्यमंत्री Mohan Charan Majhi ने दी बधाई
भारत की जीत के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री 'मोहन चरण माझी' ने X पर भारतीय टीम को बधाई दी। उन्होंने लिखा "बाराबती स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे वनडे टूर्नामेंट में इंग्लैंड को हराकर बड़ी जीत हासिल करने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इस जीत को हासिल करने के लिए सभी खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और प्रयास बेहद सराहनीय हैं।"
भारत ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 304 रनों का प्रतिस्पर्धी लक्ष्य खड़ा किया। शीर्ष क्रम ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें बेन डकेट ने 56 गेंदों पर 65 रन, जो रूट ने 72 गेंदों पर 69 रन और हैरी ब्रूक ने 52 गेंदों पर 31 रन बनाए। बहुमूल्य योगदान के बावजूद, इंग्लैंड का मध्य और निचला क्रम दबाव में लड़खड़ा गया। भारत के लिए रविंद्र जडेजा (Ravinder Jadeja) ने बेहतरीन गेंदबाज़ी की, जिन्होंने अपने 10 ओवरों में सिर्फ़ 35 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और वरुण चक्रवर्ती ने भी एक-एक विकेट लिया।
Read More Here:
Nathan Lyon ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में हासिल किए 550 विकेट!
PAK vs NZ: ग्लेन फिलिप्स की शतक की मदद से न्यूजीलैंड ने पहली पारी में जड़ दिए 330 रन!
Karun Nair का शानदार प्रदर्शन जारी, रणजी ट्रॉफी में जड़ा एक और शतक!