IND vs ENG Highlights: टीम इंडिया ने इंग्लैंड को चौथे टी20 मुकाबले में करारी शिकस्त दी है। जॉस बटलर की अगुवाई वाली टीम 181 रनों के जवाब में 166 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में मेजबान टीम ने श्रृंखला को अपने नाम कर लिया है। पांच मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 3-1 से आगे हो गई है। इस मैच में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे व कनकशन सब्स्टीट्यूट हर्षित राणा भारत की जीत के हीरो रहे। आगे इस आर्टिकल में हम मैच हाइलाइट्स बताने वाले हैं।

IND vs ENG Highlights: कुछ ऐसा रहा दोनों पारियों का लेखा जोखा

इस मुकाबले की बात करें तो इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बैटिंग के लिए आमंत्रित किया।

भारत की पारी का हाल:

  • जोफ्रा आर्चर के पहले ओवर में अभिषेक शर्मा ने एक चौका व एक छक्का जड़ा।
  • शाकिब महमूद ने अपने पहले ओवर में तीन विकेट चटकाए।
  • इंग्लैंड के पेसर ने संजू सैमसन (1), तिलक वर्मा (0) और सूर्यकुमार यादव (0) को चलता किया।
  • अभिषेक ने शाकिब के अगले ओवर में दो चौके लगाए।
  • रिंकू सिंह ने ब्रायडन कार्स के ओवर में दो चौके जड़े।
  • आदिल रशिद ने अभिषेक शर्मा (29) को अपना शिकार बनाया।
  • बटलर ने इसी ओवर की अगली गेंद पर शिवम दुबे का कैच टपकाया।
  • ब्रायडन कार्स ने रिंकू सिंह (30) को चलता किया।
  • हार्दिक पांड्या ने ब्रायडन कार्स को दो चौके जड़े।
  • शिवम दुबे ने आदिल रशिद के ओवर में एक चौका व एक छक्का जड़ा।
  • शाकिब महमूद को हार्दिक ने एक ओवर में दो छक्के ठोके।
  • जोफ्रा आर्चर के एक ओवर में हार्दिक-दुबे ने दो चौके व एक छक्का लगाया।
  • हार्दिक-दुबे ने जे ओवर्टन को दो चौके व एक छक्का लगाया।
  • ओवर्टन ने पांड्या (53) को पवेलियन भेजा।
  • शिवम दुबे ने कार्स को दो चौके लगाए।
  • पारी की आखिरी बॉल पर दुबे (53) रन आउट हुए।
  • टीम इंडिया ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 181 रन बनाए।

इंग्लैंड की पारी का हाल:

  • अर्शदीप सिंह के पहले ओवर में फिल सॉल्ट ने दो चौके जड़े।
  • हार्दिक पांड्या के पहले ओवर में दो चौके लगे।
  • अर्शदीप के दूसरे ओवर में बेन डकेट ने लगातार 3 चौके ठोके।
  • बेन डकेट ने अक्षर के पहले ओवर में दो चौके व एक छक्का लगाया।
  • रवि बिश्नोई ने डकेट (39) को चलता किया।
  • अक्षर ने सॉल्ट (23) को क्लीन बोल्ड कर दिया।
  • जॉस बटलर 2 रन बनाकर बिश्नोई के दूसरे शिकार बने।
  • हर्षित राणा शिवम दुबे की जगह सब्स्टीट्यूट के तौर पर उतरे।
  • हर्षित ने अपने पहले ही ओवर में लियम लिविंग्स्टन (9) को आउट किया।
  • हैरी ब्रूक ने हर्षित को एक ओवर में 2 छक्के व एक चौका लगाया।
  • वरुण चक्रवर्ती ने ब्रूक (51) को एक बार फिर पवेलियन भेजा।
  • ब्रायडन कार्स (0) चक्रवर्ती के दूसरे शिकार बने।
  • हर्षित राणा ने जैकब बेथेल (6) को सूर्यकुमार के हाथों कैच करवाया।
  • जोफ्रा आर्चर (0) रवि बिश्नोई की बॉल पर क्लीन बोल्ड हो गए।
  • अर्शदीप सिंह को आदिल रशिद ने छक्का लगाया।
  • हर्षित राणा ने जे ओवर्टन (19) को क्लीन बोल्ड कर दिया।
  • शाकिब महमूद अर्शदीप सिंह का शिकार बने।
  • इंग्लैंड 19.4 ओवर में 166 रन बनाकर सिमट गई।
  • भारत ने 15 रनों से चौथा टी20 जीत लिया।
  • पांच मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 3-1 से आगे हुई।

Read More Here:

इंग्लैंड तक पहुंची Mumbai Indians, ‘द हंड्रेड’ की ओवल इनविंसिबल्स में खरीदी हिस्सेदारी

पाकिस्तान की फिर होगी बेइज्जती? ICC सरेआम लगाएगी फटकार! Champions Trophy से जुड़ा है मामला

नहीं हो पाएंगे समय से पाकिस्तान के स्टेडियम तैयारी! Champions Trophy से पहले सामने आई बड़ी रिपोर्ट

Ranji Trophy: टीम इंडिया के स्टार रणजी में नहीं कर सके कमाल, सभी सूरमा रहे फेल; सिर्फ अकेले कोहली ने नहीं किया निराश