IND vs ENG Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा दूसरा टी20 मैच रोमांच से भरपूर रहा। आखिरी ओवर तक चले इस मुकाबले को टीम इंडिया ने महज 2 विकेटों से जीत लिया। इस मैच में उनकी जीत के हीरो रहे तिलक वर्मा, जिन्होंने चौका लगाकर अपनी टीम को विजय दिलाई। बाएं हाथ के इस बैटर ने 55 गेंदों पर 72 रन ठोके। आगे इस आर्टिकल में हम मैच का पूरा लेखा जोखा जानेंगे।
IND vs ENG Highlights: दूसरे टी20 मैच का लेखा जोखा
इंग्लैंड की बल्लेबाजी:
- अर्शदीप सिंह ने एक बार फिर फिल सॉल्ट (4) को पहले ओवर में अपना शिकार बनाया।
- जॉस बटलर ने अर्शदीप सिंह के दूसरे ओवर में दो चौके और एक छक्का लगाया।
- वॉशिंगटन सुंदर ने अपने पहले ओवर की पहली बॉल पर बेन डकेट को ध्रुव जुरेल के हाथों कैच करवाया।
- वरुण चक्रवर्ती ने पहले टी20 की तरह हैरी ब्रूक को फिर से क्लीन बोल्ड कर दिया।
- बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे जॉस बटलर को अक्षर पटेल ने पवेलियन भेजा। इंग्लैंड के कैप्टन ने 45 रनों का योगदान दिया।
- अक्षर पटेल ने लियाम लिविंग्सटोन को अपना दूसरा शिकार बनाया।
- जैमी स्मिथ ने अभिषेक शर्मा के पहले ओवर की पहली दो गेंदों पर एक छक्का और चौका लगाया।
- अभिषेक शर्मा ने ओवर की तीसरी गेंद पर स्मिथ को चलता किया।
- ब्रायडन कार्स ने 14वें ओवर में अक्षर पटेल को एक छक्का और एक चौका जड़ा।
- वरुण चक्रवर्ती को ब्रायडन कार्स ने लगातार दो छक्के लगाए।
- वरुण चक्रवर्ती ने इसी ओवर में जेमी ओवर्टन का विकेट लिया।
- रवि बिश्नोई के ओवर में ब्रायडन कार्स रन आउट हो गए।
- हार्दिक पांड्या की गेंद पर आदिल रशिद ने विकेटकीपर संजू सैमसन को कैच थमा दिया।
- इंग्लैंड ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 165 रनों का स्कोर खड़ा किया।
भारत की बल्लेबाजी:
- जोफ्रा आर्चर के पहले ओवर में अभिषेक शर्मा ने तीन चौके लगाए।
- अभिषेक शर्मा को 12 के स्कोर पर मार्क वुड ने एल्बीडब्लू आउट किया।
- जोफ्रा आर्चर ने संजू सैमसन (5) को आउट कर भारत को दूसरा झटका दिया।
- सूर्यकुमार यादव ने जोफ्रा आर्चर को लगातार दो चौके लगाए।
- जोफ्रा आर्चर के तीसरे ओवर में तिलक वर्मा ने दो छक्का व एक चौका जड़ा।
- ब्रायडन कार्स ने सूर्यकुमार यादव को क्लीन बोल्ड किया।
- ध्रुव जुरेल 4 रन बनाकर ब्रायडन कार्स के दूसरे शिकार बने।
- जेमी ओवर्टन ने फिलिप सॉल्ट के हाथों हार्दिक पांड्या (7) को लपकवाया।
- मार्क वुड की गेंद पर वॉशिंगटन सुंदर का कैच छूटा।
- सुंदर ने 13वें ओवर में वुड को दो चौका व एक छक्का लगाया।
- ब्रायडन कार्स ने वॉशिंगटन सुंदर (26) को क्लीन बोल्ड कर दिया।
- लियाम लिविंगस्टोन ने पहले ओवर में अक्षर पटेल का विकेट चटकाया।
- 16वें ओवर में जोफ्रा आर्चर को तिलक वर्मा और अर्शदीप सिंह ने 19 रन ठोके।
- आदिल रशिद ने अर्शदीप सिंह (6) को चलता किया।
- रवि बिश्नोई ने ब्रायडन कार्स को चौका लगाया।
- आखिरी ओवर में टीम इंडिया को 6 रनों की दरकार थी।
- जेमी ओवर्टन की पहली बॉल पर तिलक ने दो रन लिए।
- ओवर की दूसरी गेंद पर तिलक वर्मा ने चौका लगाकर भारत को 2 विकेटों से जीत दिलाई।
- 4 गेंद रहते टीम इंडिया ने इंग्लैंड को पराजित किया।
- भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई।
Read More Here:
Shubman Gill ने रनजी ट्रॉफी में जड़ा शतक, अकेले दम पर पंजाब को मैच में जिंदा रखा!
IND vs ENG : भारतीय टीम को लगे 2 बड़े झटके, इन 2 खिलाड़ियों को मिली स्क्वाड में जगह