भारतीय क्रिकेट टीम अभी न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है। इस टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला पुणे के मैदान में खेला जा रहा है। पुणे में खेले जा रहे इस मुकाबलें में फैन्स भारी मात्रा में टीम इंडिया को सपोर्ट करने के लिए आए है। भारत ने पहला मुकाबला गवा दिया था।
इस दूसरे टेस्ट मुकाबलें में न्यूजीलैंड ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और उन्होंने भारत के खिलाफ मुकाबलें में बढ़त हासिल कर ली है। न्यूजीलैंड ने भारत को चौथी पारी में 359 रनों का बड़ा स्कोर लक्ष्य के रूप में दिया था। भारत के सामने ये काफी बड़ा स्कोर है।
IND vs NZ 2nd Test: फैन्स ने न्यूजीलैंड गेंदबाजों को किया ट्रोल
भारतीय क्रिकेट टीम अभी न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथी पारी में 359 रनों का पीछा कर रही है। भारत की ओड़ से यशस्वी जायसवाल ने ताबड़तोड़ और आक्रामक शुरुआत प्रदान की थी। उन्होंने रोहित शर्मा के साथ और शुभमन गिल के साथ आक्रामक बल्लेबाज़ी की और सभी भारतीय फैन्स को उम्मीद दी कि भारतीय टीम ये मुकाबला जीत सकती है।
इस दौरान यशस्वी जायसवाल ने आक्रामक बल्लेबाज़ी की लेकिन न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने उन्हें आउट करने की भरपूर कोशिश की थी। इस चक्कर में न्यूजीलैंड ने 2 रिव्यु गवा दिए थे। इस पारी के 15वें ओवर के दूसरे गेंद पर ग्लेन फिलिप्स ने एक गेंद डाली जिसको जायसवाल ने स्वीप करने का प्रयास किया था।
हालाँकि उन्होंने इस गेंद को मिस कर दिया था जिसके बाद रिव्यु लिया लेकिन अंपायर ने भी यशस्वी जायसवाल को नॉट आउट ही दिया और न्यूजीलैंड का दूसरा रिव्यु बर्बाद हो गया था। इसके बाद मैदान पर मौजूद सारे फैन्स गेंदबाजों की आलोचना करने लगे थे। सभी फैन्स मिलकर न्यूजीलैंड को बू कर रहे थे और इस मामले की अभी जमकर चर्चा हो रही है।
READ MORE HERE:
चेहरे पर लगी गेंद, निकला खून, लेकिन फिर भी खेलते रहे Sajid Khan, फैंस हुए हैरान!
IND vs NZ 2nd Test: स्पिन के सामने एक बार फिर से लाचार नजर आए Virat Kohli, मात्र रन बनाकर हुए आउट
खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।