IND vs NZ 2nd Test: न्यूजीलैंड ने किया Yashasvi Jaiswal पर रिव्यु बर्बाद, तो भारतीय फैंस ने मैदान पर किया ट्रोल

IND vs NZ 2nd Test: भारत के खिलाफ पुणे में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबलें न्यूजीलैंड ने यशस्वी जायसवाल के ऊपर रिव्यु बर्बाद किया तो भारतीय फैन्स ने न्यूजीलैंड को मैदान पर ट्रोल किया।

author-image
By Priyanshu Kumar
Y Jaiswal

Y Jaiswal

Listen to this article
Your browser doesn’t support HTML5 audio
New Update

भारतीय क्रिकेट टीम अभी न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है। इस टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला पुणे के मैदान में खेला जा रहा है। पुणे में खेले जा रहे इस मुकाबलें में फैन्स भारी मात्रा में टीम इंडिया को सपोर्ट करने के लिए आए है। भारत ने पहला मुकाबला गवा दिया था।

इस दूसरे टेस्ट मुकाबलें में न्यूजीलैंड ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और उन्होंने भारत के खिलाफ मुकाबलें में बढ़त हासिल कर ली है। न्यूजीलैंड ने भारत को चौथी पारी में 359 रनों का बड़ा स्कोर लक्ष्य के रूप में दिया था। भारत के सामने ये काफी बड़ा स्कोर है।

IND vs NZ 2nd Test: फैन्स ने न्यूजीलैंड गेंदबाजों को किया ट्रोल

भारतीय क्रिकेट टीम अभी न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथी पारी में 359 रनों का पीछा कर रही है। भारत की ओड़ से यशस्वी जायसवाल ने ताबड़तोड़ और आक्रामक शुरुआत प्रदान की थी। उन्होंने रोहित शर्मा के साथ और शुभमन गिल के साथ आक्रामक बल्लेबाज़ी की और सभी भारतीय फैन्स को उम्मीद दी कि भारतीय टीम ये मुकाबला जीत सकती है।

इस दौरान यशस्वी जायसवाल ने आक्रामक बल्लेबाज़ी की लेकिन न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने उन्हें आउट करने की भरपूर कोशिश की थी। इस चक्कर में न्यूजीलैंड ने 2 रिव्यु गवा दिए थे। इस पारी के 15वें ओवर के दूसरे गेंद पर ग्लेन फिलिप्स ने एक गेंद डाली जिसको जायसवाल ने स्वीप करने का प्रयास किया था।

हालाँकि उन्होंने इस गेंद को मिस कर दिया था जिसके बाद रिव्यु लिया लेकिन अंपायर ने भी यशस्वी जायसवाल को नॉट आउट ही दिया और न्यूजीलैंड का दूसरा रिव्यु बर्बाद हो गया था। इसके बाद मैदान पर मौजूद सारे फैन्स गेंदबाजों की आलोचना करने लगे थे। सभी फैन्स मिलकर न्यूजीलैंड को बू कर रहे थे और इस मामले की अभी जमकर चर्चा हो रही है।

 

READ MORE HERE:

चेहरे पर लगी गेंद, निकला खून, लेकिन फिर भी खेलते रहे Sajid Khan, फैंस हुए हैरान!

IND vs NZ 2nd Test: अपने घर पर टेस्ट सीरीज में भारत पर मंडराया हार का खतरा, देखें दूसरे दिन की हाइलाइट्स

IND vs NZ 2nd Test: स्पिन के सामने एक बार फिर से लाचार नजर आए Virat Kohli, मात्र रन बनाकर हुए आउट

IND vs NZ 2nd Test: दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया पर मंडराया हार का खतरा, पहली पारी में 156 रन पर सिमटा भारत

 

#BCCI #Yashasvi Jaiswal #India vs New Zealand #IND vs NZ #IND vs NZ Test Series #IND vs NZ 2nd Test Match
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe