Indian Premier League Full RCB Captains List Virat Kohli Faf du Plessis Royal Challengers Bengaluru Captain Rajat Patidar: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) पहले सीजन से ही इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) का अभिन्न हिस्सा बनी हुई है। आरसीबी फ्रैंचाइजी अब एक नए युग में प्रवेश करना जा रही है क्योंकि टीम ने रजत पाटीदार (Rajat Patidar) को नया कप्तान नियुक्त कर दिया है।
31 वर्षीय रजत पाटीदार IPL 2025 में बेंगलुरु टीम की कप्तानी करेंगे, जो डोमेस्टिक क्रिकेट में कप्तानी का काफी अनुभव रखते हैं। खैर उनसे पहले विराट कोहली समेत 7 दिग्गज खिलाड़ी RCB की कप्तानी का भार संभाल चुके हैं। यहां आइए जानते हैं अब तक कौन-कौन से खिलाड़ी आरसीबी की कप्तानी कर चुके हैं। यहां मिलेगी आपको आरसीबी के सभी कप्तानों की लिस्ट।
Indian Premier League Full RCB Captains List Virat Kohli Faf du Plessis Royal Challengers Bengaluru Captain Rajat Patidar
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सबसे पहले कप्तान राहुल द्रविड़ थे, जिन्होंने केवल 2008 में इस टीम की कप्तानी की थी। द्रविड़ की कप्तानी में बेंगलुरु टीम ने काफी लचर प्रदर्शन किया था। उससे अगले साल केविन पीटरसन और अनिल कुंबले ने आधे-आधे मैचों में टीम की कमान संभाली थी। पीटरसन ने सिर्फ 6 मैचों में आरसीबी की कप्तानी की, लेकिन कुंबले 2010 सीजन के अंत तक RCB के कप्तान बने रहे थे।
साल आया 2011 जब न्यूजीलैंड के दिग्गज स्पिन गेंदबाज डेनियल विटोरी ने आरसीबी की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली। उन्होंने 2012 सीजन के बाद कप्तानी छोड़ दी थी, ऐसे में विराट कोहली नए कप्तान बने। 2013 में टीम की कमान संभालने के बाद विराट 2021 तक बेंगलुरु टीम के कप्तान बने रहे थे। उनके बाद फाफ डु प्लेसिस ने कमान संभाली, जो 2024 के अंत तक कप्तानी संभालते रहे और अब उनके उत्तराधिकारी के तौर पर रजत पाटीदार को कप्तान चुना गया है।
- राहुल द्रविड़: 2008-2008
- केविन पीटरसन: 2009-2009
- अनिल कुंबले: 2009-2010
- डेनियल विटोरी: 2011-2012
- विराट कोहली: 2013-2021
- फाफ डु प्लेसिस: 2022-2024
विराट कोहली का कप्तानी रिकॉर्ड
विराट कोहली ने सबसे ज्यादा समय तक और सबसे ज्यादा मैचों में RCB टीम की कप्तानी की। उन्होंने अपने IPL करियर में कुल 143 मैचों में बेंगलुरु टीम की कमान संभाली। उनकी कप्तानी में RCB ने 143 मुकाबलों में से 66 बार जीत प्राप्त की और 70 बार टीम को हार झेलनी पड़ी। उनके अंडर 3 बार बेंगलुरु का मुकाबला टाई रहा और चार बार मैच का कोई परिणाम नहीं निकल पाया।
Read More Here:
अनसोल्ड होने से लेकर कप्तान बनने तक, Rajat Patidar का आरसीबी में सफर रहा है उतार चढ़ाव से भरपूर
RCB के नए कप्तान बने Rajat Patidar के बारे में 3 बातें, जो आपने कभी नहीं सुनी होंगी
RCB Captain: आईपीएल 2025 को लेकर बेंगलुरु ने किया कप्तान का ऐलान, जानें किसे मिली ये बड़ी जिम्मेदारी