Ranji Trophy: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा दिए गए निर्देशों के बाद टीम इंडिया के कई स्टार क्रिकेटर रणजी ट्रॉफी 2025 के दूसरे लेग में खेल रहे हैं। सबसे ज्यादा प्लेयर मुंबई की टीम का हिस्सा हैं। इनमें रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल, श्रेयस अय्यर, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे शामिल हैं। हालांकि ये सभी खिलाड़ी जम्मू कश्मीर के खिलाफ मुकाबले में बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए। आगे इस आर्टिकल में जानेंगे इन सभी का प्रदर्शन कैसा रहा।

Ranji Trophy में फ्लॉप रहे भारत के स्टार क्रिकेटर

जम्मू कश्मीर के खिलाफ मुकाबले में मुंबई से खेल रहे भारत के धुरंधर क्रिकेटर अच्छा परफॉर्म कर पाने में विफल रहे। रोहित शर्मा की अगर बात करें तो पहली पारी में ये सलामी बल्लेबाज 19 गेंदों में 3 रन बना पाए। वहीं दूसरी पारी में 37 वर्षीय बल्लेबाज 35 बॉल पर 28 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। टीम के दूसरे ओपनर यशस्वी जयसवाल पहली पारी में 8 गेंदों पर 4 रन बनाने के बाद दूसरी पारी में 51 गेंदों में 26 रन ही बना सके।

अब बारी श्रेयस अय्यर की आती है। दाएं हाथ के बैटर पहली पारी में 11 और दूसरी पारी में 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। सीनियर क्रिकेटर और टीम इंडिया से बाहर चल रहे अजिंक्य रहाणे का भी कुछ ऐसा ही हाल रहा। दाएं हाथ के बैटर ने पहली पारी में 12 और दूसरी पारी में 16 रनों का ही योगदान दे सके।

इस मैच की अगर बात करें तो मुंबई पहली पारी में 120 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में जम्मू की टीम ने 206 रन बनाकर 86 रनों की बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में मुंबई की टीम 7 विकेट खोकर 178 रन बनाकर खेल रही है।

Read More Here:

Ravindra Jadeja का धमाल: रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के खिलाफ झटके 5 विकेट!

Abhishek Sharma की लग्जरी कार, 250 की रफ्तार और गजब फीचरों से लैस

Ranji Trophy: रोहित, जायसवाल, रहाने और अय्यर के होते हुए भी मुंबई का हुआ ऐसा हाल, शार्दुल ठाकुर ने बचाई इज्ज़त!

Arshdeep Singh ने क्यों मांगी Yuzvendra Chahal से माफ़ी? बीसीसीआई ने वीडियो शेयर कर दी स्पष्ट जानकारी