DC Predicted Playing XI: आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स इंडियन प्रीमियर लीग के हर सीजन से कुछ अलग नजर आ रही है। इस बार आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के दौरान टीम में बड़े बदलाव किए गए। जिससे टीम जोश से भरी नजर आ रही है। इसके अलावा टीम के गेंदबाजों से लेकर बल्लेबाजों ने अब तक अपना शानदार खेल दिखाया है।
DC का अगला मैच
दिल्ली कैपिटल्स ने अपना आखिरी मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला था। अब आईपीएल 2025 का 17वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स (CSK vs DC) के बीच खेला जाना है। यह मैच 5 अप्रैल को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम यानी चेपक में खेला जाएगा। यह मैच दोपहर 3:30 बजे खेला जाएगा।
पॉइंट्स टेबल पर DC की हालत
दिल्ली कैपिटल्स (DC) आईपीएल 2025 के शुरुआती सभी मैच जीतने में सफल रही है। अब तक दिल्ली ने दो मैच खेले हैं और दोनों में जीत हासिल की है। इस शानदार प्रदर्शन के साथ दिल्ली कैपिटल्स 4 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है और टीम का नेट रन रेट +1.320 है। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग इलेवन में शायद ही कोई बदलाव करे।
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
जेक फ्रेजर मैकगर्क, फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार।
इंपैक्ट प्लेयर: आशुतोष शर्मा
दिल्ली कैपिटल्स स्क्वॉड
केएल राहुल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, करुण नायर, फाफ डु प्लेसिस, डोनोवन फरेरा, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, दर्शन नालकंडे, विप्रज निगम, अजय मंडल, मानवंत कुमार, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, मिशेल स्टार्क, टी नटराजन, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा और कुलदीप यादव।
Read More Here:
कभी नहीं सुना होगा ऐसा सैलरी हाइक, सात साल में 10 गुना बढ़ी श्रेयस अय्यर की IPL सैलरी
RCB ना जीते IPL... बेंगलुरु को 'श्राप' दे रहा यह 6 बार का चैंपियन खिलाड़ी, CSK से था नाता
IPL 2025 के पहले 10 मैच, जानें कब किस टीम की होगी भिड़ंत; संडे को महामुकाबला
खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।