IPL 2025 20th Match MI vs RCB Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 20वां मैच बैंगलोर के लिए बेहद रोमांचक और ऐतिहासिक रहा। यह मैच 7 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (MI vs RCB) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। बेंगलुरु इसे 12 रन से जीतने में सफल रही। इस जीत के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 10 साल बाद वानखेड़े में मुंबई को हराया। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जो उनके पक्ष में नहीं गया।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पारी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार तरीके से अपनी पारी खेली। पहले पावर प्ले में बेंगलुरु ने 12.17 के रन रेट से एक विकेट के नुकसान पर 73 रन बनाए। इसके बाद 7 से 15 ओवर में बेंगलुरु ने 8.67 के रन रेट से तीन विकेट गवां कर 78 रन बनाए। आखिरी पावर प्ले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 14 के रन रेट से 1 विकेट के नुकसान पर 70 रन बनाए। (MI vs RCB)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाए। कोहली ने 159.52 के स्ट्राइक रेट से 42 गेंदों पर 67 रन बनाए। इसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल हैं। रजत पाटीदार ने 200 के स्ट्राइक रेट से 32 गेंदों पर 64 रन बनाए। इसमें 5 चौके और 4 छक्के शामिल हैं। मुंबई इंडियंस के लिए हार्दिक पांड्या और ट्रेंट बोल्ट ने 2-2 विकेट लिए। (MI vs RCB)
मुंबई इंडियंस की पारी
मुंबई इंडियंस ने पहले पावर प्ले में 2 विकेट खोकर 54 रन बनाए। इसके बाद 7 से 15 ओवर तक मुंबई ने 2 विकेट खोकर 103 रन बनाए। आखिरी पावर प्ले में मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट खोकर 52 रन बनाए। पूरे 20 ओवर में मुंबई इंडियंस ने 9 विकेट खोकर 209 रन बनाए।
मुंबई इंडियंस की तरफ से तिलक वर्मा ने 193.10 की स्ट्राइक रेट से 29 गेंदों पर 56 रन बनाए। जिसमें 4 चौके और छक्के शामिल थे। हार्दिक पंड्या ने 280 की स्ट्राइक रेट से 15 गेंदों पर 42 रन बनाए। जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल थे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से यश दयाल, जोश हेजलवुड ने 2-2 विकेट लिए और क्रुणाल पंड्या ने अपने स्पेल में 11.20 की इकॉनमी से 4 विकेट लिए। (MI vs RCB)
MI vs RCB प्लेइंग इलेवन
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल
इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा - मुंबई इंडियंस: विल जैक, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, विग्नेश पुथुर
इम्पैक्ट प्लेयर: रोहित शर्मा
Read More Here:
कभी नहीं सुना होगा ऐसा सैलरी हाइक, सात साल में 10 गुना बढ़ी श्रेयस अय्यर की IPL सैलरी
RCB ना जीते IPL... बेंगलुरु को 'श्राप' दे रहा यह 6 बार का चैंपियन खिलाड़ी, CSK से था नाता
खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।