MI Predicted Playing XI: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) में मुंबई इंडियंस (MI) अभी तक पटरी पर नहीं लौट पाई है। टीम ने अब तक जितने मैच जीते हैं, उससे कहीं ज्यादा हारे हैं। मुंबई के कुछ खिलाड़ी फिट नहीं होने की वजह से इस लीग में नहीं खेल पाए। जिसकी वजह से टीम पर काफी असर देखने को मिल रहा है। अब मुंबई इंडियंस (MI) एक रायवलरी मैच खेलने जा रही है। जिसके लिए संभावित प्लेइंग इलेवन को लेकर फैंस काफी चर्चा कर रहे हैं।

मुंबई इंडियंस का अगला मैच

आईपीएल 2025 का दूसरा रायवलरी मुकाबला 7 अप्रैल को खेला जाना है। यह आईपीएल 2025 का 20वां मैच है। जो मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच वानखेड़े में खेला जाना है। जहां बेंगलुरु अब तक आईपीएल 2025 में शानदार फॉर्म में खेल रही है, वहीं मुंबई इस सीजन में अपनी दूसरी जीत के इरादे से उतरेगी।

पॉइंट्स टेबल पर मुंबई इंडियंस

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में मुंबई इंडियंस (MI) की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने शुरुआत में ही दोनों मैच गंवा दिए। मुंबई ने आईपीएल 2025 में अब तक 4 मैच खेले हैं, जिसमें से उसे तीन में हार और एक में जीत मिली है। इस प्रदर्शन के साथ मुंबई इंडियंस 2 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल पर 8वें नंबर पर है और फिलहाल टीम का नेट रन रेट -0.108 है।

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आईपीएल 2025 में अच्छी फॉर्म में नहीं हैं। वे पहले तीन मैचों में सिर्फ 21 रन ही बना पाए हैं। इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ चोटिल होने के कारण वे टीम का हिस्सा नहीं थे। अभी तक उनकी फिटनेस की कोई खबर नहीं है। ऐसे में रोहित शर्मा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ प्लेइंग इलेवन से बाहर हो सकते हैं।

विल जैक, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, राज बावा, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, विग्नेश पुथुर, ट्रेंट बोल्ट

इम्पैक्ट प्लेयर: तिलक वर्मा

MI स्क्वॉड

विल जैक, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, राज बावा, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, विग्नेश पुथुर, ट्रेंट बोल्ट, तिलक वर्मा, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, सत्यनारायण राजू, कर्ण शर्मा, रोहित शर्मा, मुजीब उर रहमान, रीस टॉपले, बेवोन जैकब्स, कृष्णन श्रीजीत, अर्जुन तेंदुलकर

Read More Here:

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली हार के बाद रविचंद्रन अश्विन पर भड़के CSK के कोच स्टीफन फ्लेमिंग कहा, 'पता नहीं वो क्या कर रहा...'

Sanjay Manjrekar ने CSK में MS Dhoni की भूमिका पर उठाए सवाल, RCB के खिलाफ 9वें नंबर पर की थी बल्लेबाजी

कभी नहीं सुना होगा ऐसा सैलरी हाइक, सात साल में 10 गुना बढ़ी श्रेयस अय्यर की IPL सैलरी

RCB ना जीते IPL... बेंगलुरु को 'श्राप' दे रहा यह 6 बार का चैंपियन खिलाड़ी, CSK से था नाता

खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।