IPL 2025 24th Match RCB vs DC Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 24वां मैच लो-स्कोरिंग मैच था, जो काफी रोमांचक रहा। यह मैच 10 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स (RCB vs DC) के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स इस लो-स्कोरिंग मैच को 6 विकेट से जीतने में सफल रही। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जो उसके पक्ष में गया।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पारी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले पावर प्ले में 2 विकेट खोकर 64 रन बनाए। इसके बाद 7वें से 15वें ओवर तक बेंगलुरु के लिए बहुत खराब रहा। इस दौरान बेंगलुरु ने 4 विकेट खो दिए और सिर्फ 53 रन ही बना सकी। फिर आखिरी पावर प्ले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एक विकेट खोकर 46 रन बनाए। जिसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 20 ओवर में 7 विकेट खोकर सिर्फ 163 रन ही बना सकी। (RCB vs DC)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए टिम डेविड ने सबसे ज़्यादा 37 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान रजत पाटीदार ने 25 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स के लिए विप्रज निगम और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट लिए। इसके अलावा मोहित शर्मा और मुकेश कुमार ने 1-1 विकेट लिया।
दिल्ली कैपिटल्स की पारी
दिल्ली कैपिटल्स ने पहले पावर प्ले में 3 विकेट खोकर 39 रन बनाए। इसके बाद दिल्ली ने 7 से 15 ओवर में 1 विकेट खोकर 82 रन बनाए। इसके बाद दिल्ली ने आखिरी पावर प्ले में 17.5 ओवर तक 48 रन बनाए। जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर खत्म होने से पहले 4 विकेट खोकर 169 रन बनाए और यह मैच 6 विकेट से जीतने में सफल रही। (RCB vs DC)
दिल्ली कैपिटल्स के लिए केएल राहुल ने सबसे ज्यादा रन बनाए। राहुल ने 53 गेंदों पर 175.47 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 93 रन बनाए। जिसमें 7 चौके और 6 छक्के शामिल थे। इसके अलावा ट्रिस्टन स्टब्स ने 23 गेंदों पर 165.22 की स्ट्राइक रेट से 38 रन बनाए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए भुवनेश्वर कुमार ने 2 विकेट लिए। इसके अलावा यश दयाल और सुयश शर्मा ने 1-1 विकेट लिया।
RCB vs DC प्लेइंग इलेवन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल।
इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा
दिल्ली कैपिटल्स: फाफ डु प्लेसिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, केएल राहुल (विकेट कीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, मोहित शर्मा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार।
इम्पैक्ट प्लेयर: अभिषेक पोरेल
खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।