IPL 2025 35th Match GT vs DC Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 35वां मैच काफी रोमांचक और कड़ा रहा। क्योंकि यह एक कड़ा मुकाबला था, जो आखिरी ओवर तक खेला गया। जो 19 अप्रैल को गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स (GT vs DC) के बीच खेला गया। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। जिसे गुजरात टाइटंस 7 विकेट से जीतने में कामयाब रही। इस मैच को जीतकर गुजरात ने आईपीएल 2025 की पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कब्जा कर लिया है।

दिल्ली कैपिटल्स की पारी

दिल्ली कैपिटल्स का पहला पावर प्ले शानदार रहा। पहले पावर प्ले में दिल्ली ने 2 विकेट खोकर 73 रन बनाए। इसके बाद 7 से 15 ओवर के बीच 2 विकेट खोकर 77 रन बनाए। आखिरी पावर प्ले में दिल्ली ने 4 विकेट खोकर 53 रन बनाए। इस तरह दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 203 रन बनाए। (GT vs DC)

दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तान अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। इसके बाद आशुतोष शर्मा ने 37 रन बनाए। गुजरात टाइटंस के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए जबकि मोहम्मद सिराज, इशांत शर्मा, साई किशोर और अरशद खान ने 1-1 विकेट लिया।

गुजरात टाइटंस की पारी

गुजरात टाइटंस ने अपनी पारी के दौरान ज्यादा विकेट नहीं खोए। पहले पावर प्ले में गुजरात टाइटंस ने 1 विकेट खोकर 67 रन बनाए। इसके बाद 7 से 15 ओवर तक गुजरात ने सिर्फ एक विकेट खोकर 91 रन बनाए। इसके बाद आखिरी पावर प्ले में गुजरात टाइटंस ने एक विकेट खोकर 46 रन बनाए। (GT vs DC)

गुजरात टाइटंस के लिए जोस बटलर ने सबसे ज्यादा नाबाद 97 रन बनाए। इसके बाद शेरफेन रदरफोर्ड ने 43 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स के लिए मुकेश कुमार और कुलदीप यादव ने 1-1 विकेट लिया।

GT vs DC प्लेइंग इलेवन

  • गुजरात टाइटंस: गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, इशांत शर्मा।
    इम्पैक्ट प्लेयर: शेर्फेन रदरफोर्ड
  • दिल्ली कैपिटल्स: अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार।
    इम्पैक्ट प्लेयर: डोनोवन फेरेरा

Read More Here:

IPL 2025: BCCI ने दिल्ली कैपिटल्स के कोच मुनाफ पटेल पर लगाया भारी भरकम जुर्माना, लाइव मैच में की थी ये गलती

नो बॉल, नॉट आउट और फिर स्टंपिंग... बचते-बचते आखिर फंस ही गए Ayush Badoni, MS Dhoni के 'मास्टरप्लान' ने 5 गेंदों में किया खेल खत्म

रेड छोड़कर ग्रीन जर्सी में क्यों उतरी RCB टीम? जानिए इसके पीछे की दिलचस्प कहानी और कैसा है रिकॉर्ड

Riyan Parag को दिया गया गलत आउट? अंपायर ने आउट दिया तो मैदान पर हुई बहस! क्रिकेटर ने कही ये बात

खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।