IPL 2025 38th Match MI vs CSK Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 38वां मैच बेहद खास रहा। यह मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स (MI vs CSK) के बीच खेला गया। जो 20 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे युवा खिलाड़ी आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) ने अपना आईपीएल डेब्यू किया। इस मैच में न तो चेन्नई के बल्लेबाज और न ही गेंदबाज ने अच्छा प्रदर्शन किया। यही वजह रही कि मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 का 38वां मैच 9 विकेट से जीत लिया।
चेन्नई सुपर किंग्स की पारी
टॉस हारकर चेन्नई सुपर किंग्स पहले बल्लेबाजी करने उतरी। इसके बाद चेन्नई का पहला पावर प्ले बड़ा साबित नहीं हुआ। चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले पावर प्ले में एक विकेट खोकर 48 रन बनाए। इसके बाद चेन्नई ने 7 से 15 ओवर के बीच 2 विकेट खोकर 70 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स ने आखिरी पावर प्ले में 2 विकेट खोकर 58 रन बनाए। इस तरह चेन्नई सुपर किंग्स 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 176 रन ही बना सकी। (MI vs CSK)
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए रवींद्र जडेजा और शिवम दुबे ने अर्धशतक जड़े। रवींद्र जडेजा ने नाबाद 53 रन और शिवम दुबे ने 50 रन बनाए। इसके अलावा चेन्नई के सबसे युवा खिलाड़ी आयुष म्हात्रे ने विस्फोटक 32 रन बनाए। मुंबई इंडियंस के लिए जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। इसके अलावा दीपक चाहर, अश्विनी कुमार और मिशेल सेंटनर ने 1-1-1 विकेट लिया। (MI vs CSK)
मुंबई इंडियंस की पारी
मुंबई इंडियंस की शुरुआत शानदार रही। पहले पावर प्ले में मुंबई इंडियंस ने कोई विकेट नहीं खोया और 62 रन बनाए। इसके बाद 7 से 15 ओवर के बीच मुंबई ने एक विकेट खोकर 95 रन बनाए। इसके बाद आखिरी पावर प्ले के पहले ओवर में मुंबई ने 20 रन बनाए। जिसके बाद मुंबई इंडियंस ने 15.4 ओवर में 1 विकेट खोकर 177 रन बनाए और यह मैच 9 विकेट से जीतने में सफल रही। (MI vs CSK)
मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतकीय पारी खेली और दोनों नाबाद रहे। रोहित शर्मा ने 76 रन और सूर्यकुमार यादव ने 68 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए रविंद्र जडेजा एकमात्र खिलाड़ी रहे जिन्होंने एक विकेट लिया।
MI vs CSK प्लेइंग इलेवन
- मुंबई इंडियंस: रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, अश्विनी कुमार
इंपैक्ट प्लेयर: रोहित शर्मा - चेन्नई सुपर किंग्स: शेख रशीद, रचिन रवींद्र, आयुष म्हात्रे, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, विजय शंकर, जेमी ओवरटन, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना
इंपैक्ट प्लेयर: रविचंद्रन अश्विन
Read More Here:
Vaibhav Suryavanshi की लिस्ट में शामिल हुआ CSK का युवा खिलाड़ी, यहां जानें कौन हैं Ayush Mhatre?
खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।