Table of Contents
IPL 2025 41st Match SRH vs MI Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 41वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस (SRH vs MI) के बीच खेला गया। यह मैच 23 अप्रैल को शाम 7:30 बजे हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। यह लो स्कोरिंग मैच था। जिसमें एक बार फिर रोहित शर्मा का बल्ला गरजा। मुंबई इंडियंस इस मैच को 7 विकेट से जीतने में कामयाब रही। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जो पूरी तरह से मुंबई के पक्ष में गया।
सनराइजर्स हैदराबाद की पारी
पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले पावर प्ले में हैदराबाद ने 4 विकेट गंवाए और सिर्फ 24 रन ही बना सकी। इसके बाद 7 से 15 ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद ने 1 विकेट गंवाकर सिर्फ 66 रन बनाए। इसके बाद आखिरी पावर प्ले में हैदराबाद ने 3 विकेट गंवाए और सिर्फ 53 रन ही बना सकी। जिसके चलते सनराइजर्स हैदराबाद 20 ओवर में 8 विकेट खोकर सिर्फ 143 रन ही बना सकी। (SRH vs MI)
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए हेनरिक क्लासेन ने सबसे ज्यादा 71 रन बनाए। इसके बाद इम्पैक्ट प्लेयर अभिनव मनोहर ने 43 रन बनाए। मुंबई इंडियंस के लिए ट्रेंट बोल्ट ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। इसके बाद दीपक चाहर ने 2 विकेट लिए। फिर हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह ने 1-1 विकेट लिया।
मुंबई इंडियंस की पारी
मुंबई इंडियंस ने अपनी पारी की शुरुआत शानदार तरीके से की। पहले पावर प्ले में मुंबई ने 1 विकेट खोकर 56 रन बनाए। इसके बाद मुंबई इंडियंस ने 7 से 15 ओवर के बीच 2 विकेट खोकर 81 रन बनाए। फिर आखिरी पावर प्ले के पहले ओवर में मुंबई ने 9 रन बनाकर मैच जीत लिया। मुंबई इंडियंस ने 15.4 ओवर में 3 विकेट खोकर 146 रन बनाए और 26 गेंदें शेष रहते 7 विकेट से यह मैच जीतने में सफल रही।
मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 70 रन बनाए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 40 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी और ईशान मलिंगा ने 1-1-1 विकेट लिया।
SRH vs MI प्लेइंग इलेवन
- सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, इशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, एशान मलिंगा
इम्पैक्ट प्लेयर: अभिनव मनोहर - मुंबई इंडियंस: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, विघ्नेश पुथुर
इम्पैक्ट प्लेयर: रोहित शर्मा
Read More Here:
Vaibhav Suryavanshi की लिस्ट में शामिल हुआ CSK का युवा खिलाड़ी, यहां जानें कौन हैं Ayush Mhatre?
खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।