IPL 2025 में आखिरी बार खेलते नजर आ सकते हैं ये 7 दिग्गज खिलाड़ी, धोनी समेत कई बड़े नाम लिस्ट में शामिल!

iconPublished: 21 Mar 2025, 09:00 PM
iconUpdated: 21 Mar 2025, 09:27 PM

IPL 2025 का आगाज होने वाला है, और यह सीजन क्रिकेट फैंस के लिए बेहद खास रहने वाला है। इस बार कई दिग्गज खिलाड़ियों के आखिरी बार मैदान पर उतरने की संभावना है। कुछ खिलाड़ियों की उम्र बढ़ रही है, तो कुछ अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर ज्यादा ध्यान देना चाहते हैं।

ऐसे में हो सकता है कि ये अनुभवी खिलाड़ी आखिरी बार आईपीएल में खेलते हुए नजर आएं। आइए जानते हैं उन 7 दिग्गजों के बारे में, जो संभवतः अपना आखिरी IPL खेलेंगे।

किन 7 खिलाड़ियों के लिए हो सकता है IPL 2025 अंतिम सीजन?

एमएस धोनी (MS Dhoni)

महेंद्र सिंह धोनी का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर आता है। चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान धोनी ने पिछले सीजन के बाद ही संकेत दिए थे कि यह उनका आखिरी आईपीएल हो सकता है।

43 साल के धोनी अब IPL में केवल फिनिशर की भूमिका निभा रहे हैं, और घुटने की चोट से भी जूझ रहे हैं। अगर चेन्नई इस सीजन अच्छा प्रदर्शन करता है, तो धोनी अपने फैंस को एक यादगार विदाई दे सकते हैं।

रोहित शर्मा (Rohit Sharma)

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी अपने आखिरी आईपीएल सीजन की ओर बढ़ रहे हैं। 37 वर्षीय रोहित को इस बार टीम की कप्तानी नहीं मिली, और वह अब पूरी तरह से बल्लेबाजी पर ध्यान देंगे।

हालांकि, पिछले कुछ सीजन में उनका प्रदर्शन औसत रहा है, जिससे यह संभावना बढ़ जाती है कि वह इस साल आईपीएल को अलविदा कह सकते हैं।

You Asked Us To...

रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin)

अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी शायद अपना आखिरी IPL खेल सकते हैं। सीएसके के लिए खेल रहे अश्विन अब 38 साल के हो गए हैं और उनके गेंदबाजी में पहले जैसी धार देखने को नहीं मिल रही।

ईशांत शर्मा (Ishant Sharma)

तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा भी इस सीजन के बाद आईपीएल से संन्यास ले सकते हैं। 36 वर्षीय ईशांत अब भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं और आईपीएल में भी सीमित मौकों पर ही खेलते हैं। उनकी फिटनेस भी एक चिंता का विषय रही है, इसलिए हो सकता है कि यह उनका आखिरी सीजन हो।

फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis)

दिल्ली कैपिटल्स के उपकप्तान फाफ डु प्लेसिस 40 साल की उम्र के करीब पहुंच चुके हैं। उन्होंने पिछले सीजन जबरदस्त बल्लेबाजी की थी, लेकिन उम्र के कारण वह ज्यादा समय तक इस लीग का हिस्सा नहीं रह सकते। ऐसे में IPL 2025 उनका आखिरी सीजन हो सकता है।

ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult)

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट इस समय मुंबई इंडियंसकी ओर से खेल रहे हैं। हालांकि, 35 वर्षीय बोल्ट ने पहले ही न्यूजीलैंड क्रिकेट से अपना करार छोड़ दिया है और अब वह पूरी तरह से फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेल रहे हैं। ऐसे में संभावना है कि यह उनका अंतिम आईपीएल सीजन हो।

मोईन अली

इस लिस्ट में अंतिम नाम मोइन अली का है जहाँ वें एक ऑल राउंडर है लेकिन उनकी उम्र उनके करियर को लेकर सवाल खड़े कर रही हैं। उनका प्रदर्शन आईपीएल में पिछले कुछ सीजन में निराशाजनक रहा है जिस कारण आईपीएल 2025 उनके लिए अंतिम सीजन हो सकता हैं।

Follow Us Google News