IPL 2025, Orange and Purple Cap Holder: आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स का विजय रथ रुकने का नाम नहीं ले रहा है। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में शानदार जीत हासिल की और इस सीजन अब तक खेले गए चारों मुकाबलों में जीत हासिल की है। बेंगलुरु के खिलाफ इस मुकाबले में दिल्ली ने 6 विकेट से जीत हासिल की और इसके बाद से ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की लिस्ट में कुछ बदलाव देखने को मिले हैं।

बता दें कि ऑरेंज कैप की रेस में पहले स्थान पर लखनऊ के निकोलस पूरन मौजूद हैं और उन्हें कोई भी खिलाड़ी अब तक पीछे नहीं छोड़ सका है। बता दें कि दिल्ली के खिलाफ बेंगलुरु ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए थे।

इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने 4 विकेट खोकर 17।5 ओवरों में इसे हासिल कर लिया। इसी के साथ डीसी ने इस मुकाबले में 6 विकेट से जीत दर्ज की। ऐसे में आइए ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की लिस्ट में नजर डालने वाले हैं।

IPL 2025
IPL 2025

IPL 2025: बेंगलुरु बनाम दिल्ली मुकाबले के बाद कैसा है ऑरेंज कैप का हाल

अगर दिल्ली बनाम बेंगलुरु मुकाबले के बाद IPL 2025 में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में निकोलस पूरन पहले नंबर पर काबिज हैं। पूरन ने इस सीजन अब तक 5 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 72 की औसत के साथ 288 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक निकले हैं।

इसके अलावा दूसरे स्थान पर गुजरात के साई सुदर्शन हैं और उन्होंने 5 मैचों में 2773 रन बनाए हैं। तो वहीं 265 रनों के साथ मिचेल मार्श तीसरे स्थान पर काबिज हैं।

1 निकोलस पूरन-288
2 साई सुदर्शन-273
3 मिचेल मार्श-265
4 जोस बटलर-202
5 सूर्यकुमार यादव-199

पर्पल कैप में कौन है सबसे ऊपर

पर्पल कैप की बात करें तो यहां पर इस सीजन (IPL 2025) सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में सीएसके के नूर अहमद पहले स्थान पर हैं। नूर ने 5 मुकाबले खेलते हुए 11 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा हार्दिक पांड्या दूसरे नंबर पर काबिज हैं और उन्होंने 4 मैचों में 10 विकेट अपने नाम किए हैं। तो वहीं 10 विकेटों के साथ गुजरात के साई किशोर तीसरे नंबर पर काबिज हैं।

1 नूर अहमद-11
2 हार्दिक पांड्या-10
3 साई किशोर-10
4 मोहम्मद सिराज-10
5 खलील अहमद-10

IPL 2025: दिल्ली की 6 विकेट से जीत

दिल्ली के खिलाफ बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए थे। इसके बाद दिल्ली ने इसका पीछा करते हुए 6 विकेट से मुकाबले में जीत हासिल की। उनके लिए केएल राहुल ने 53 गेंदों पर नाबाद 93 रनों की पारी खेली और टीम को जीत दिलाई।

Read More :

RCB vs DC: दिल्ली के खिलाफ घरेलू मैदान पर मिली हार के बाद बौखलाए आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार, जानिए किसे ठहराया जिम्मेदार

खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।