IPL 2025: IPL 2025 का 27 वन मैच सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में एक ऐतिहासिक रांचेस देखने को मिली। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 245 रन बनाए थे। इसके जवाब में हैदराबाद में इस लक्ष्य को 18.3 ओवरों में ही हासिल कर लिया। इस मुकाबले में हैदराबाद के लिए स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 55 गेंद पर 141 रनों की अद्भुत पारी खेली और अपनी टीम की जीत में सबसे अहम भूमिका निभाई।

तो वहीं पंजाब के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने कप्तानी पारी खेलते हुए 36 गेंद पर 82 रनों की ताबड़तोड़ इनिंग खेली थी। हालांकि, उनकी ये पारी जीत में काम नहीं आई और पंजाब को हार का सामना करना पड़ा। श्रेयस की इस पारी ने उन्हें ऑरेंज कैप के लीडर बोर्ड में टॉप-5 में जगह दिला दी है। तो वही लखनऊ के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर भी टॉप-5 में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं, जिन्होंने आज के दिन खेले गए पहले मैच में गुजरात के खिलाफ दो विकेट अपने नाम किए थे।

IPL 2025
IPL 2025

IPL 2025: हैदराबाद बनाम पंजाब मैच के बाद ऑरेंज कैप का हाल

ऑरेंज कैप के लीडरबोर्ड में लखनऊ के निकोलस पूरन पहले स्थान पर बने हुए हैं। उन्होंने अब तक खेले गए 6 मैचों में 349 रन बनाए हैं। पूरन के अलावा दूसरे स्थान पर गुजरात के साई सुदर्शन हैं, जिनके बल्ले से इस सीजन अब तक 329 रन निकले हैं। लखनऊ के मिचेल मार्श 265 रनों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। तो वहीं श्रेयस अय्यर ने 5 मैचों में 250 रन बना लिए हैं और वे चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।

जानें कैसा है पर्पल कैप का हाल (IPL 2025)

चेन्नई के स्टार स्पिनर नूर अहमद सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में नंबर वन बने हुए हैं। नूर ने 6 मैचों में 12 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा लखनऊ के शार्दुल ठाकुर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। शार्दुल ने इस सीजन अब तक 6 मैच खेले हैं और 11 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या हैं, जिन्होंने 4 मैचों में 10 विकेट चटकाए हैं।

हैदराबाद का ऐतिहासिक रन चेज (IPL 2025)

पंजाब के खिलाफ इस मुकाबले में हैदराबाद ने एक ऐतिहासिक रन चेज किया। उन्होंनेIPL 2025के इतिहास का अपना सबसे बड़ा रन चेज किया है। तो वहीं यहI IPL की हिस्ट्री का दूसरा सबसे बड़ा रन चेज है। इससे पहले साल 2024 में पंजाब ने कोलकाता के खिलाफ 262 रनों का लक्ष्य हासिल किया था, जो कि अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।

Read More :

SRH vs PBKS: बड़ा टोटल बनाने के बाद पंजाब को हैदराबाद के खिलाफ क्यों मिली हार? कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा "हंसी आ रही...

खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।