IPL 2025 All Teams Opening Pairs: IPL 2025 अब बस शुरू होने ही वाला है, पहला मैच 22 मार्च को लीग की दो फेमस टीमों के बीच खेला जाएगा। KKR पिछले सीजन की चैंपियन है, वहीं RCB के पास इस बार नया कप्तान होगा। इसके अलावा CSK, SRH और बेंगलुरु की टीम भी काफी मजबूत नजर आ रही है। खैर सीजन शुरू होने से पहले यहां जानिए किसी टीम की ओपनिंग जोड़ी सबसे खतरनाक दिख रही है?
1. IPL 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर (SRH) - ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा
ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा पिछले सीजन विरोधी गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे थे. दोनों ने 190 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए SRH को 2 बार आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े स्कोर तक पहुंचाया था।
2. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) - क्विंटन डी कॉक और सुनील नरेन
कोलकाता नाइट राइडर्स को सुनील नरेन शुरौत में तेज शुरुआत दिलाते आए हैं और इस बार भी उन्हें यह जिम्मेदारी मिल सकती है। फर्क इतना होगा कि इस बार उन्हें फिल साल्ट नहीं बल्कि व्हाइट बॉल क्रिकेटके दिग्गजों में से एक क्विंटन डी कॉक का साथ मिल सकता है।
3. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) - विराट कोहली और फिल साल्ट
RCB को इस बार बेहद बढ़िया ओपनिंग जोड़ी मिली है। विराट कोहली तो टीम में हैं ही, जो फिलहाल बढ़िया फॉर्म में हैं, आईपीएल 2024 के ऑरेंज कैप विजेता रहे थे। इस बार उन्हें इंग्लैंड के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज फिल साल्ट का साथ मिल सकता है।
4. गुजरात जायंट्स (GT) - शुभमन गिल और जोस बटलर
शुभमन गिल आईपीएल 2023 के ऑरेंज कैप विजेता, चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान भी बढ़िया टच में नजर आए। उनके साथ जोस बटलर का कॉम्बिनेशन, गुजरात के ओपनिंग कॉम्बिनेशन को बहुत खतरनाक सिद्ध कर रहा है।
5. पंजाब किंग्स (PBKS) - प्रभसिमरन सिंह और जोश इंग्लिश
प्रभसिमरन सिंह कई सीजन से पंजाब के लिए ओपनिंग कर रहे हैं, उन्हें IPL2025 के लिए टीम ने रिटेन किया था। उन्हें जोश इंग्लिश का साथ मिल सकता है, जिन्होंने हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार शतक बनाया था।
6. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) - ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे
डेवोन कॉनवे चोट के कारण पिछला सीजन खेल नहीं पाए थे। मगर उन्होंने आईपीएल 2023 में ऋतुराज गायकवाड़ के साथ CSK के लिए ओपनिंग कर खूब धमाल मचाया था। उन्होंने उस सीजन चेन्नई को चैंपियन बनने में भी मदद की थी।
7. राजस्थान रॉयल्स (RR) - संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल
राजस्थान रॉयल्स ओपनिंग की दृष्टि से टॉप टीमों में सेक लग रही है। जायसवाल का टी20 स्ट्राइक रेट 164 का है, वहीं संजू सैमसन भारतीय टीम के लिए टी20 में एक के बाद एक तीन शतक लगाकर आ रहे हैं। यह जोड़ी RR की नैया पार लगा सकती है।
8. मुंबई इंडियंस (MI) - रोहित शर्मा और रायन रिकेल्टन
मुंबई इंडियंस के लिए हर बार की तरह रोहित शर्मा ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे, दूसरा छोर दक्षिण अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी रायन रिकेल्टन संभाल सकते हैं। वो इस बार MI के लिए विकेटकीपिंग का भार भी संभाल सकते हैं।
9. दिल्ली कैपिटल्स (DC) - केएल राहुल और जेक फ्रेजर मैकगर्क
जेक फ्रेजर मैकगर्क ने पिछले सीजन अपना आईपीएल डेब्यू किया, जहां उन्होंने 234 के तूफानी स्ट्राइक रेट से खेलते हुए बवाल मचाया था। उनका साथ केएल राहुल दे सकते हैं, जो लखनऊ सुपर जायंट्स से दिल्ली टीम में आए हैं।
10. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) - मिचेल मार्श और एडन मार्करम
ओपनिंग का भार संभालने के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स के पास मिचेल मार्श और एडन मार्करम के रूप में 2 इंटरनेशनल स्टार हैं। दोनों तूफानी अंदाज में खेलते हैं और फॉर्म में रहे तो LSG के इस बार वारे-न्यारे कर सकते हैं।
Read More Here: