IPL 2025 Auction KKR & MI Shreyas Iyer and Suryakumar Yadav: अपने साहसिक निर्णयों के लिए जानी जाने वाली मुंबई इंडियंस कथित तौर पर सिर्फ एक सीजन के बाद हार्दिक पांड्या को कप्तान के रूप में बदलने पर विचार कर रही है। मैन स्ट्रीम मीडिया में घूम रही ताजा खबर के अनुसार कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) कथित तौर पर आगामी इंडियन प्रीमियर लीग 2025 सीजन के लिए सूर्यकुमार यादव के बदले अपने कप्तान श्रेयस अय्यर को मुंबई इंडियंस को सौंपने पर विचार कर रही है। अब इस खबर में कितनी सच्चाई है, इसकी पुष्टि स्पोर्ट्स यारी नहीं करता है।

IPL 2025 Auction KKR & MI Shreyas Iyer and Suryakumar Yadav

आपको बताते चलें कि उपयोक्त सभी बातें सूर्यकुमार यादव के फैसले पर निर्भर करती है। अगर भारत के टी20 कप्तान यह फैसला करते हैं कि वह अब मुंबई इंडियंस के लिए नहीं खेलना चाहते हैं, तो फैंस उन्हें आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की अगुआई करते हुए देख सकते हैं। जिसमें श्रेयस अय्यर मुंबई इंडियंस की जर्सी में अपना डेब्यू कर सकते हैं। हालांकि इस बात की भी संभावना है कि SKY किसी अलग क्षमता में मुंबई के साथ बने रह सकते हैं।

वहीं दूसरी ओर आपको जानकारी देते चलें कि श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने पिछले साल एक शानदार सीजन खेला था। जिसमें उन्होंने अपनी तीसरी आईपीएल ट्रॉफी जीती थी। 2014 से 2017 तक कोलकाता के साथ रहे सूर्यकुमार यादव की टीम में वापसी हो सकती है। इस खबर पर यदि मोहर लगती है तो फैंस के लिए आईपीएल 2025 सबसे ज्यादा उत्साहित आईपीएल में से एक बन जाएगा।

गौरतलब है कि अपने साहसिक निर्णयों के लिए मशहूर मुंबई इंडियंस कथित तौर पर एक सीजन के बाद ही हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाने पर विचार कर रही है। पांच बार की आईपीएल चैंपियन टीम रिकॉर्ड तोड़ छठा आईपीएल खिताब जीतने की कोशिश में सूर्यकुमार यादव को कप्तानी की पेशकश कर सकती है। ऐसी अटकलें हैं कि रोहित शर्मा को आईपीएल 2025 सीजन से पहले मुंबई इंडियंस (एमआई) द्वारा रिलीज किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो उम्मीद है कि कई टीमें उनकी सेवाओं के लिए होड़ करेंगी।

READ MORE HERE :

आईसीसी टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा औसत वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में Shikhar Dhawan का नाम सबसे ऊपर

PAK vs BAN: चौथे दिन बांग्लादेश ने हासिल की तगड़ी बढ़त, देखें दिन की पूरी हाईलाइट्स

क्या रितिका भाभी फिर से हुई प्रेग्नेंट ? Rohit Sharma बनेंगे दोबारा पापा!

क्या संन्यास के बाद भी आईपीएल 2025 में खेलते हुए दिखाई देंगें Shikhar Dhawan ?

खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।