भारतीय प्रीमियर लीग 2025 मेगा ऑक्शन में आईपीएल की सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने अफ़ग़ानिस्तान के युवा बाएं हाथ के लेग स्पिनर के ऊपर बहुत पैसे खर्च कर अपने स्क्वाड में शामिल किया हैं। उनके पीछे चेन्नई सुपर किंग्स काफी बोली लगाई हैं।
नूर अहमद की कहानी:
नूर अहमद अफ़ग़ानिस्तान के युवा सितारे हैं जिन्होंने राशिद खान और मुजीब उर रहमान के के पीछे पीछे अपनी भूमिका बनाई हैं। उन्होंने 14 वर्ष की उम्र में फर्स्ट क्लास डेब्यू कर लिया था वहीं उन्होंने मात्र 15 वर्ष की उम्र में बीबीएल में डेब्यू कर लिया था।
इसके बाद उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग में भी मुकाबलें खेले थे और उसी दौरान उन्होंने 2022 के अंडर 19 विश्वकप में 10 विकेट चटकाए थे। इसके बाद उन्होंने जिम्बाबे के खिलाफ उन्होंने टी20 डेब्यू किया था और उन्होंने उस मुकाबलें में मैन ऑफ़ द मैच का खिताब जीता था।
इसके बाद उन्होंने नवंबर 2022 में उन्होंने वनडे में अपना डेब्यू किया था वहीं वें 2023 के विश्वकप के लिए भी स्क्वाड का हिस्सा था और उन्हें 2024 के टी20 विश्वकप के लिए भी स्क्वाड में रखा गया था। आईपीएल के अपने पहले ही सीजन एम उन्होंने गुजरात टाइटनस की तरफ से खेलते हुए 16 विकेट चटकाए थे और गुजरात को खिताब जीताने में अहम भूमिका निभाई थी।
सीएसके और मुंबई इंडियंस में हुई थी बिडिंग वॉर
आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में आईपीएल इतिहास की दोनों सबसे सफल टीम मम्बई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच बिडिंग वॉर देखने को मिली थी। चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 करोड़ में इस खिलाड़ी को अपने स्क्वाड में शामिल कर लिया था लेकिन गुजारत ने आरटीएम कार्ड का इस्तेमाल किया था। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने उनकी कीमत बढ़ा कर 10 करोड़ बताई थी जिसके बाद नूर अहमद उनके स्क्वाड का हिस्सा बन गए।
खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।