IPL 2025 Auction: आईपीएल 2025 की नीलामी 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब में आयोजित किया जाना है। इस बार नीलामी में कई दिगज खिलाड़ी शामिल होने वाले हैं, जिनके लिए टीमें ऊँची बोली लगाती हुई नजर आएँगी। इस बार टीमों ने कुछ ऐसे फैसले लिए हैं, जिससे हर कोई हैरान है। इस बार ऑक्शन में भारत के ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और अर्शदीप सिंह जैसे दिग्गज मेगा ऑक्शन में दिखाई देने वाले हैं।

ऐसे में इस बार ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि ऋषभ पंत नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। पंत के लिए कई टीमें बोली लगाती हुई नजर आने वाली हैं और इसमें पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम रेस में सबसे आगे है। तो वहीं पंत के अलावा श्रेयस अय्यर के लिए टीमें मोती रकम खर्च करती हुई नजर आएँगी।

अय्यर ने पिछले सीजन अपनी कप्तानी में कोलकाता नाईट राइडर्स को चैंपियन बनाया था और ऐसे में उन्हें कई टीमें अपने खेमे में शामिल कर अपना कप्तान नियुक्त करना चाहेंगी। हालाँकि, अब देखना दिलचस्प होने वाला है कि इस बार ऑक्शन में कौन-सा खिलाड़ी सबसे अधिक पैसे लेकर जाने वाला है। आईपीएल के इतिहास में अब तक मिचेल स्टार्क सबसे अधिक महंगे खिलाड़ी रहे हैं, जिन्हे पिछली बार कोलकाता ने 24.75 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन हेनरिक क्लासेन को 23 करोड़ रुपये में रिटेन किया है और वे आईपीएल के इतिहास के रिटेन होने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। यहाँ पर पूरी लिस्ट दी गयी है कि आईपीएल के अब तक के सभी सीजन में कौन-सा खिलाड़ी सबसे अधिक महंगा बिका है।

आईपीएल ऑक्शन में हर सीजन सबसे अधिक महंगा बिकने वाले खिलाड़ी के नाम

2008- एमएस धोनी - 9.5 करोड़
2009- एंड्रू फ्लिंटॉफ और केविन पीटरसन - 9.8 करोड़
2010- शेन बॉन्ड और कायरन पोलार्ड - 4.8 करोड़
2011 - गौतम गंभीर - 14.9 करोड़
2012- रविंद्र जडेजा - 12.8 करोड़
2013- ग्लेन मैक्सवेल - 6.3 करोड़
2014- युवराज सिंह - 14 करोड़
2015- युवराज सिंह - 16 करोड़
2016- शेन वॉटसन - 9.5 करोड़
2017- बेन स्टोक्स - 14.5 करोड़
2018- बेन स्टोक्स - 12.5 करोड़
2019- जयदेव उनादकट - 8.4 करोड़
2020 - पैट कमिंस - 15.5 करोड़
2021 - क्रिस मॉरिस - 16.25 करोड़
2022- ईशान किशन - 15.25 करोड़
2023- सैम करन - 18.5 करोड़
2024- मिचेल स्टार्क - 24. 75 करोड़

READ MORE HERE :

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले चोटिल Shubman Gill पर बड़ी अपडेट आई सामने, अभ्यास के लिए पर्थ स्टेडियम....'

ICC World Cup 2023: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए सबसे भयानक दिन आज, 2 फैंस ने कर ली थी खुदकुशी

‘हम हाइब्रिड मॉडल नहीं चाहते, भारत की सारी दिक्कतों का...’ Champions Trophy को लेकर PCB Chief Mohsin Naqvi ने स्पष्ट किया अपना पक्ष!

पीसीबी ने Champions Trophy से पहले Aaqib Javed को बनाया पाकिस्तान टीम का नया हेड कोच

खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।