IPL 2025 Captains List Price: IPL 2025 यानी इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन 22 मार्च से शुरू होगा। 14 मार्च यानी होली के दिन (Holi News) से पहले कुल 9 टीमों ने अपना-अपना कप्तान नियुक्त कर दिया था। अब होली के दिन दिल्ली कैपिटल्स ने अक्षर पटेल को कप्तानी (Delhi Capitals Captain 2025) सौंपने का निर्णय लिया है। इससे पहले 22 मार्च को कोलकाता और बेंगलुरु (KKR vs RCB) का मैच हो, उससे पहले देखिए सभी टीमों के कप्तान का नाम और उनकी सैलरी की लिस्ट।
IPL 2025 में कुल 10 टीमें भाग लेंगी, टूर्नामेंट 22 मार्च-25 मई तक खेला जाएगा। टूर्नामेंट के कुल 74 मैच 13 अलग-अलग मैदानों में खेले जाएंगे। बता दें कि अगले सीजन के लिए 9 टीमों की कप्तानी भारतीय खिलाड़ियों को सौंपी गई है, जबकि केवल एक टीम का कप्तान विदेशी होगा। इस विदेशी कप्तान का नाम पैट कमिंस है, जो सनराइजर्स हैदराबाद की कमान संभाल रहे होंगे।
IPL 2025 के सभी कप्तान और उनकी प्राइस लिस्ट
कोलकाता नाइट राइडर्स - अजिंक्य रहाणे - 1.5 करोड़
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - रजत पाटीदार - 11 करोड़
मुंबई इंडियंस -हार्दिक पांड्या - 16.35 करोड़
दिल्ली कैपिटल्स - अक्षर पटेल - 16.50 करोड़
गुजरात टाइटंस - शुभमन गिल - 16.50 करोड़
चेन्नई सुपर किंग्स - ऋतुराज गायकवाड़ - 18 करोड़
सनराइजर्स हैदराबाद - पैट कमिंस - 18 करोड़
राजस्थान रॉयल्स - संजू सैमसन - 18 करोड़
पंजाब किंग्स - श्रेयस अय्यर - 26.75 करोड़
लखनऊ सुपर जायंट्स - ऋषभ पंत - 27 करोड़
IPL 2025 Captains List: सबसे सस्ता और सबसे महंगा कप्तान
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे आईपीएल 2025 के सबसे सस्ते कप्तान होंगे। वो मेगा ऑक्शन के पहले राउंड में अनसोल्ड गए थे, लेकिन दूसरे राउंड में KKR ने उन्हें 1.5 करोड़ रुपये में खरीद लिया था। वहीं लीग का सबसे महंगा कप्तान और सबसे महंगा खिलाड़ी होने का दर्जा ऋषभ पंत के पास है। पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा था।
Read More Here: