Delhi Capitals Captain Announcement: दिल्ली कैपिटल्स अभी तक अकेली ऐसी टीम है, जिसने IPL 2025 के लिए अपना कप्तान (Delhi Capitals Captain) घोषित नहीं किया है। अब दिल्ली कैपिटल्स के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर एक टीज़र वीडियो साझा किया गया है, जिसमें DC फ्रैंचाइजी ने तारीख और समय बता दिया है कि वह कब अपने कप्तान की घोषणा करेगी?
Delhi Capitals Captain IPL 2025: इस तारीख को होगा दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान घोषित
IPL 2025 से पूर्व दिल्ली कैपिटल्स द्वारा साझा किए गए वीडियो के अंत में देखा जा सकता है कि दिल्ली कैपिटल्स 14 मार्च सुबह 9:30 बजे अपने कप्तान का एलान करेगी। पिछले दिनों अक्षर पटेल या केएल राहुल में से किसी एक को कप्तान (Delhi Capitals Captain) बनाए जाने की अटकलों ने जोर पकड़ा है। इस बीच एक रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि राहुल ने दिल्ली की कप्तानी का ऑफर ठुकरा दिया है।
2021-2024 तक दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी संभालने वाले ऋषभ पंत को DC ने रिलीज कर दिया था। पंत अब लखनऊ सुपर जायंट्स का दामन थाम चुके हैं। ऐसे में केएल राहुल की बात करें तो उन्हें IPL में LSG टीम की कप्तानी करने का अनुभव है, दूसरी ओर पटेल को कप्तानी का ज्यादा अनुभव तो नहीं है लेकिन वो लंबे समय से दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा बने रहे हैं, ऐसे में मैनेजमेंट उनपर भरोसा जता सकता है।
Delhi Capitals Captain: केएल राहुल ने दिल्ली के स्क्वाड पर क्या कहा
एक हालिया मीडिया इंटरव्यू में केएल राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स के स्क्वाड पर बात करते हुए कहा था कि, "स्क्वाड को देखकर और मैनेजमेंट ने जिस तरह टीम की रचना की है, उससे दिल्ली बहुत सुव्यवस्थित टीम नजर आती है। टीम के अंदर अधिकांश क्षेत्र भर गए हैं। इस टीम में अनुभव और युवा टैलेंट का जबरदस्त मिश्रण है।"
राहुल ने कहा कि वो युवा खिलाड़ियों के साथ खेलने और उनसे बहुत कुछ सीखने को उत्साहित हैं। राहुल इससे पहले भी मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल के साथ खेल चुके हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि दिल्ली एक बहुत मजबूत टीम नजर आ रही है।
Read More Here:
Danish Kaneria ने पाकिस्तान में भेदभाव के लगाए आरोप, कहा- करियर बर्बाद कर दिया गया
IPL से टक्कर लेने के लिए पाकिस्तान का नया पैंतरा, PSL में कर दिया बहुत बड़ा बदलाव; अब मचेगा असली बवाल