इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 की नीलामी के बाद दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। टीम की कप्तानी को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल को यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। ऋषभ पंत के टीम छोड़ने के बाद फ्रेंचाइजी ने अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स और अभिषेक पोरेल को रिटेन किया।
नीलामी में दिल्ली ने केएल राहुल को अपने सबसे बड़े खरीदार के रूप में जोड़ा, जबकि ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और युवा बल्लेबाज जेक फ्रेजर को भी भारी रकम में खरीदा गया। दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन अपना पहला आईपीएल खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
दिल्ली कैपिटल्स का शेड्यूल:
मार्च 24 (सोमवार) - दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स - विशाखापत्तनम
मार्च 30 (रविवार) - दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - विशाखापत्तनम
अप्रैल 5 (शनिवार) - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स - चेन्नई
अप्रैल 10 (गुरुवार) - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स - बेंगलुरु
अप्रैल 13 (रविवार) - दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस - दिल्ली
अप्रैल 16 (बुधवार) - दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स - दिल्ली
अप्रैल 19 (शनिवार) - गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स - अहमदाबाद
अप्रैल 22 (मंगलवार) - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स - लखनऊ
अप्रैल 27 (रविवार) - दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - दिल्ली
अप्रैल 29 (मंगलवार) - दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स - दिल्ली
मई 5 (सोमवार) - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स - हैदराबाद
मई 8 (गुरुवार) - पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स - धर्मशाला
मई 11 (रविवार) - दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस - धर्मशाला
मई 15 (गुरुवार) - मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स – मुंबई
दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वाड:
केएल राहुल, हैरी ब्रूक, फाफ डु प्लेसिस, करुण नायर, समीर रिज़वी, डोनोवन फेरेरा, त्रिपुराना विजय, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स, अशुतोष शर्मा, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा, अजय मंडल, मानवंथ कुमार, माधव तिवारी, मिचेल स्टार्क, जेक फ्रेजर, टी नटराजन, मोहित शर्मा, दर्शन नालकंडे, विप्रज निगम
Read More Here:
PAK vs NZ: पाकिस्तान को फाइनल में हराकर न्यूजीलैंड ने ट्राई-नेशन सीरीज का खिताब किया अपने नाम!