Glenn Maxwell on Top in Most ducks in the IPL: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का पांचवां मुकाबला गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स (GT vs PBKS) के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 की ट्रॉफी जीतने के लिए कई बदलाव किए हैं। इनमें से एक है श्रेयस अय्यर को अपने खेमे में लाना और उन्हें कप्तान बनाना और दूसरा है ग्लेन मैक्सवेल को चार साल बाद अपनी टीम के लिए खरीदना।
लेकिन पंजाब किंग्स में वापसी के बाद ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) पहले ही मैच में जीरो पर आउट हो गए। इसके साथ ही उन्होंने एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया, जो पहले रोहित शर्मा के नाम था।
Glenn Maxwell ने बना डाला IPL का सबसे खराब रिकॉर्ड
चार साल बाद ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने पंजाब किंग्स के लिए 25 मार्च को अपना पहला मैच खेला। इस मैच में वे अजमतुल्लाह उमरजई के आउट होने के बाद आए थे। आते ही साई किशोर की गेंद पर मैक्सवेल जीरो पर आउट हो गए। 10.4वें ओवर में साई किशोर ने ग्लेन मैक्सवेल को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया।
पहली ही गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद सीधे स्टंप की तरफ जा रही थी। मैक्सवेल चूक गए और बल्ले से कोई संपर्क नहीं हुआ. जोरदार अपील हुई और अंपायर ने बिना किसी हिचकिचाहट के अपनी उंगली उठा दी। मैक्सवेल ने रिव्यू नहीं लिया क्योंकि गेंद साफ तौर पर आउट थी। ग्लेन मैक्सवेल को शून्य पर आउट करने के बाद साई किशोर हैट्रिक के लिए गेंदबाजी करने वाले थे। इस आउट होने के बाद ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल में सबसे ज्यादा बार डक आउट होने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
आईपीएल में सबसे ज्यादा डक आउट होने वाले बल्लेबाज
- 19 - ग्लेन मैक्सवेल*
- 18 - रोहित शर्मा
- 18 - दिनेश कार्तिक
- 16 - पीयूष चावला
- 16 - सुनील नरेन
ग्लेन मैक्सवेल का आईपीएल रिकॉर्ड
ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने अपने करियर में अब तक 135 आईपीएल मैच खेले हैं। इन 135 मैचों में मैक्सवेल ने 24.52 के स्ट्राइक रेट से 2771 रन बनाए हैं। जिसमें 18 अर्धशतक शामिल हैं। खबर लिखे जाने तक मैक्सवेल ने आईपीएल में 37 विकेट भी लिए हैं। मैक्सवेल ने पंजाब किंग्स के लिए 130 आईपीएल मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 1294 रन बनाए हैं और खबर लिखे जाने तक उन्होंने पंजाब किंग्स के लिए 13 विकेट भी लिए हैं।
Read More Here:
Rinku Singh ने पहले किया डांस, फिर Virat Kohli ने बनाया मजाक! बोले, 'ये सिसो कहां से आया...'
RCB ना जीते IPL... बेंगलुरु को 'श्राप' दे रहा यह 6 बार का चैंपियन खिलाड़ी, CSK से था नाता
IPL 2025 के पहले 10 मैच, जानें कब किस टीम की होगी भिड़ंत; संडे को महामुकाबला