Table of Contents
IPL 2025: 29 अप्रैल मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुलदीप यादव द्वारा रिंकू सिंह को दो बार थप्पड़ मारते हुए देखा गया। इस वायरल वीडियो के बाद KKR ने इस घटना को लेकर एक और वीडियो फैंस के सामने लाकर रख दी है। जिसे देख सभी हैरान रह गए।
IPL 2025: मैच के बाद चली थप्पड़ बाजी
दरअसल जैसे ही कोलकाता ने दिल्ली को हरा कर यह मुकाबला अपने नाम किया। उसके बाद मैदान में ही सभी आपस में बात करने लगे। इस दौरान कुलदीप यादव और रिंकू सिंह को आपस में हंसते-बोलते देखा गया, लेकिन इस दौरान किसी बात पर कुलदीप ने रिंकू को थप्पड़ मारने लगें।

पहला थप्पड़ जैसे ही रिंकू के गाल पर पड़ा, कुछ खास रिएक्शन देखने को नहीं मिला। लेकिन जैसे ही दूसरा थप्पड़ उनके गाल पर पड़ा रिंकू सिंह का चेहरा उतर गया। ऐसा लग रहा था उन्हें इस हरकत पर गुस्सा आ गया हो। यह सिलसिला कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर इसको लेकर तमाम सी बातें बनने लगी।
IPL 2025: फैंस द्वारा माफ़ी मांगने की मांग
यह वीडियो देख फैंस भड़क उठे। सोशल मीडिया पर तमाम तरह की मिम्स भी देखने को मिले। कुछ फैंस ने तो यह तक कहा कि कुलदीप यादव को रिंकू सिंह से माफ़ी मांगनी चाहिए। अब इस घटना को देख KKR ने एक वीडियो शेयर की है।
IPL 2025: KKR ने कुलदीप और रिंकू की दोस्ती का शेयर किया वीडियो
विवाद को बढ़ता देख KKR ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर वीडियो शेयर किया। जिसमे सबसे पहले थप्पड़ कांड को लेकर मीडिया द्वारा पोस्ट की गई खबरों को दिखाया गया। इसके बाद कुलदीप यादव और रिंकू सिंह के बीच गहरी दोस्ती के मोमेंट्स दिखाए गए। पोस्ट शेयर करते हुए KKR ने लिखा, मीडिया (सनसनी) VS (दोस्तों के बीच की) वास्तविकता! गहरी दोस्ती फीट। हमारे टैलेंटेड यूपी बॉयज़।”
Media (𝘴𝘢𝘯𝘴𝘢𝘯𝘪) vs (𝘥𝘰𝘴𝘵𝘰𝘯 𝘬𝘦 𝘣𝘦𝘦𝘤𝘩 𝘬𝘢) Reality!
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) April 30, 2025
𝘎𝘦𝘩𝘳𝘪 𝘥𝘰𝘴𝘵𝘪 feat. our talented UP boys 😂 pic.twitter.com/2fY749CSXf
KKR इस वीडियो के माध्यम से यह बताना चाह रहे हैं कि थप्पड़ वाला सीन दो दोस्तों के बीच मस्तीभरा पल था, जिसे लोगो ने गलत समझ लिया। असल में दोनों खिलाड़ियों की दोस्ती बेहद ही मजबूत है।
Read More:
रोहित शर्मा के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर बधाईयों का लगा तांता, BCCI ने खास अंदाज में दी बधाई
CSK का खराब प्रदर्शन देख इस दिग्गज खिलाड़ी ने धोनी को दी रिटायरमेंट लेने की सलाह
खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट,क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।