Table of Contents
IPL 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में खेल रही है। हालांकि, ये टीम प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए संघर्ष करती हुई दिखाई दे रही है। कोलकाता की टीम के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं और इसी वजह से टीम अंक तालिका में निचले क्रम में मौजूद है। टीम ने इस बार कई स्टार खिलाड़ियों पर दांव खेला था और उन्हें मोटी रकम दी थी। हालांकि, वे खिलाड़ी उम्मीद पर खरे नहीं उतर सके और एक तरह से टीम को चूना लगा दिया है।
कोलकाता को श्रेयस अय्यर ने आईपीएल 2024 में कप्तानी करते हुए तीसरी बार खिताब दिलाया था। हालांकि, 2025 की नीलामी से पहले फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया था। ऐसे में टीम ने अजिंक्य रहाणे को अपना नया कप्तान चुना था।
रहाणे ने अपने बल्ले से कई बेहतरीन पारियां खेली लेकिन उनके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका। यही कारण रहा कि कोलकाता इस सीजन संघर्ष करती हुई दिखाई दे रही है। जिन पर कोलकाता ने भरोसा जताया वह उस पर खरे नहीं उतरे। इसी वजह से कोलकाता के एक तरह से 76 करोड रुपए डूब गए हैं।

IPL 2025: वेंकटेश अय्यर और सुनील नरेन का निशाजनक प्रदर्शन
वेंकटेश अय्यर को कोलकाता ने नीलामी में 23.75 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था। हालांकि, उनका प्रदर्शन फीका रहा है और उन्होंने 9 मैचों में मात्र 135 रन बनाए हैं। उनके अलावा सुनील नरेन को केकेआर ने 12 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। हालांकि, वे इस सीजन अब तक 151 रन बना सके हैं और 7 विकेट अपने नाम किए हैं।
IPL 2025: आंद्रे रसेल और वरुण चक्रवर्ती ने भी किया निराश
आंद्रे रसेल इस सीजन बल्ले से बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं। उन्हें कोलकाता ने 12 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। हालांकि, उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। रसेल ने 9 मैचों में 55 रन बनाए हैं और 7 विकेट अपने नाम किए हैं। तो वहीं वरुण चक्रवर्ती उम्मीद के मुताबिक खेल नहीं दिखा सके हैं। उन्हें 12 करोड़ में कोलकाता ने रिटेन किया और इस खिलाड़ी ने 9 मैचों में 11 विकेट अपने नाम किए हैं।
IPL 2025: रिंकू सिंह और रमनदीप सिंह का नहीं चला बल्ला
कोलकाता ने रिंकू सिंह को भी 13 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। हालांकि, इस खिलाड़ी ने अपनी क्षमता के अनुसार खेल नहीं दिखाया है। उन्होंने 9 मैचों में मात्र 133 रन बनाए हैं। तो वहीं रमनदीप सिंह को भी 4 करोड़ में केकेआर ने रिटेन किया लेकिन वे भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। रमनदीप ने 8 मैचों में मात्र 30 रन बनाए हैं। इस तरह से कोलकाता के 76 करोड़ रुपए डूब गए हैं।
Read More:
खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।