Table of Contents
IPL 2025, KL Rahul: आज दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियंस(MI) के बीच इस सीजन का 29 वां मैच खेला जाना है। दिल्ली के तरफ से शानदार बल्लेबाजी कर रहे केएल राहुल(KL Rahul) के हाथ में एक ऐतिहासिक उपलब्धि आने वाली हैं। जिससे वह मात्र थोड़ी ही दूर पर हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पिछले मुकाबले में केएल राहुल ने नाबाद 93 रनों की बेहतरीन पारी खेली और मैदान में अपना बल्ला गाड़ा।
आज यही अंदाज मुंबई के अरुण जेटली स्टेडियम में हार्दिक पांड्या के टीम के खिलाफ देखने को मिल सकता है। इस मुकाबले को लेकर हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। क्योंकि मात्र 50 रनों से केएल राहुल को वो उपलब्धि हासिल होने वाली है जो अभी तक विराट कोहली को भी नहीं मिला है।
विराट कोहली को पछाड़ KL Rahul ले जाएंगे यह उपलब्धि
दरअसल मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाली लिस्ट में विराट कोहली को पछाड़ KL Rahul बस कुछ ही दूरी पर हैं। केएल राहुल ने मुम्बई के खिलाफ अब तक 18 पारियां खेली हैं, जिसमे वे 79.16 औसत से 950 रन बना चुके हैं। 950 रनों की पारी के दौरान उन्होंने तीन शतक और छह अर्धशतक जड़ा हैं।
मुंबई के खिलाफ 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ी के लिस्ट में केएल राहुल सिर्फ 50 रनों की दूरी पर हैं। इस सीजन में जैसा राहुल का फॉर्म है उस हिसाब से लग रहा है कि आज की ही शाम यह एतिहासिक उपलब्धि उनके रिकार्ड्स में जुड़ जाएगी।

इस उपलब्धि से विराट कोहली कितने हैं दूर
इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिस्ट में केएल राहुल के बाद विराट कोहली हैं। कोहली ने मुंबई के खिलाफ अब तक 922 रन बनाएं हैं। कोहली के अलावा इस लिस्ट में शिखर धवन (901 रन) और सुरेश रैना (824 रन) हैं। जिस हिसाब से इन खिलाडियों का इस सीजन में फॉर्म देखने को मिल रहा है। उस हिसाब से इन दोनों ही खिलाडियों की उम्मीद कम हैं इस उपलब्धि को हासिल करना
आज की शाम दिल्ली वालों के नाम (KL Rahul)
आज का यह मैच (DC vs MI) दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दिल्ली अब तक 4 मैच खेल चुकी है। इन सभी मैचों में दिल्ली को अभी तक सिर्फ जीत मिली है। वहीं मुंबई अब तक 5 मैच खेली है जिसमे से सिर्फ एक मैच में जीत बाकी 4 मुकाबलों में हार देखना पड़ा।
Read More :
खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।