Table of Contents
KL Rahul vs RCB in IPL: आईपीएल 2025 का 24 वां मैच आज 10 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जाना है। यह धमाकेदार मुकाबला आज शाम बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में देखने को मिलेगा जहां दोनों ही टीमें पूरी तैयारी के साथ मौजूद है।
अगर बात करें RCB की तो वह अब तक बेहतरीन प्रदर्शन करती आ रही है। इस सीजन RCB ने अब तक चार मैच खेले है जिसमे से 3 मुकाबलों में जीत और 1 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।
आज की शाम हो सकती है दिल्ली के नाम
तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स पर नज़र डालें तो, दिल्ली ने अब तक 3 मैचें खेली है जिसमे उन्होंने 3 मुकाबलों में जीत का परचम लहराया। दिल्ली ऐसी टीम है जो इस सीजन अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है। इससे यह उम्मीद लगाया जा सकता है कि आज की शाम भी दिल्ली के नाम हो सकता है। वहीं दिल्ली के तरफ से RCB के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी केएल राहुल (KL Rahul) की तरफ से भी देखी जा रही है।

RCB के खिलाफ केएल राहुल का रिकॉर्ड (KL Rahul vs RCB in IPL)
आज का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के घर में है लेकिन यह मुकाबला उनके लिए केएल राहुल के होते हुए आसान नहीं होने वाला है। एक समय था जब केएल राहुल RCB के लिए खेला करते थे लेकिन अब वह RCB के खिलाफ (KL Rahul vs RCB in IPL) खेल रहे हैं। RCB के खिलाफ अगर केएल राहुल के रिकार्ड्स पर नज़र डालें तो बता दें, अब तक राहुल ने 15 पारियां खेली है जिसमे 648 रन बनाए हैं, जिसमे उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 132 रन है।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी है केएल राहुल (KL Rahul vs RCB in IPL)
15 परियों में उनका औसत 64.80 और स्ट्राइक रेट 144.00 रहा है। इन पारियों में उन्होंने 1 शतक और 3 अर्धशतक का रिकॉर्ड बनाया है। दिल्ली कैपिटल्स के लिए केएल राहुल एक महत्वपूर्ण खिलाडी है। आज के मैच में भी दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल के साथ साथ इनकी भूमिका भी एहम होने वाली है। तो वहीं RCB के नए कप्तान रजत पाटीदार ने भी टीम की कमान संभाली हुई है।
Read More :
खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।