IPL 2025, Mitchell Marsh: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) का 26वां मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स(LSG) और गुजरात टाइटंस(GT) बीच खेला जा रहा है। आज का यह मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां टॉस जीतकर लखनऊ ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टॉस के दौरान लखनऊ सुपर जॉइंट्स के कप्तान ऋषभ पंत(Rishabh Pant) ने बल्लेबाज मिचेल मार्श को लेकर एक बड़ी जानकारी दी है।
आज के इस मुकाबले में इस सीजन के शानदार बल्लेबाज मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) नहीं खेल रहे हैं। अचानक से उनका गुजरात टाइटंस के खिलाफ न खेलना लखनऊ के लिए बहुत बड़ी चुनौती है। कप्तान ऋषभ पंत ने सभी के सामने आज मिचेल मार्श का बल्लेबाजी नहीं करने की वजह बताई है।

Mitchell Marsh का अचानक से लखनऊ का साथ छोड़ने की क्या है वजह
दरअसल मिचेल मार्श आज के मैच में लखनऊ की तरफ से नहीं खेल रहें हैं। और आगे भी कोई जानकारी नहीं है कि वह और कितने मैच नहीं खेलेंगे। इसकी वजह है उनकी बेटी। जी हां मिचेल मार्श की बेटी की तबियत बहुत खराब है जिसके कारण बल्लेबाज को तुरंत उनके पास जाना पड़ा। इस बात की जानकारी खुद कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस के दौरान दी है।
पंत ने कहा कि, ''मिचेल मार्श आज के इस मैच में हमारे साथ नहीं खेल रहे हैं क्योंकि उनकी बेटी की तबियक ठीक नहीं है और देखते हैं कि वे कब तक वापस आते हैं। " बता दें आज के इस मैच में मिचेल मार्श की जगह हिम्मत सिंह बल्लेबाजी करते हुए नज़र आएँगे।
इस सीजन Mitchell Marsh का रिकॉर्ड
मिचेल मार्श इस सीजन लखनऊ के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए दिखाई दे रहें हैं। इस सीजन उन्होंने अब तक 5 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 53 की औसत और 180 की स्ट्राइक रेट के साथ 265 रन बनाए। जिसके कारण आज वह ऑरेंज कैप के तीसरे स्थान पर हैं।
Read More :
खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।