आईपीएल 2025 में KL Rahul लखनऊ छोड़ आरसीबी के बनेंगे कप्तान! पढ़ें पूरी रिपोर्ट

IPL 2025 LSG RCB KL Rahul: करिश्माई दाएं हाथ के बल्लेबाज केएल राहुल आईपीएल 2025 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स को छोड़ कर आरसीबी की अगुआई करते नजर आ सकते हैं। CRICKET

author-image
By MAMTA KUMARI
IPL 2025 LSG RCB KL Rahul KL Rahul to Replace Faf Du Plessis as Captain

IPL 2025 LSG RCB KL Rahul KL Rahul to Replace Faf Du Plessis as Captain

Listen to this article
Your browser doesn’t support HTML5 audio
New Update

IPL 2025 LSG RCB KL Rahul: करिश्माई दाएं हाथ के बल्लेबाज केएल राहुल आईपीएल 2025 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स को छोड़ सकते हैं और स्पोर्ट्सकीड़ा की एक रिपोर्ट के अनुसार मार्की लीग के अगले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की अगुआई करते नजर आ सकते हैं। केएल राहुल (KL Rahul) आईपीएल 2022 से आईपीएल 2024 तक लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान थे। लेकिन आईपीएल 2024 में हार के बाद जब से दोनों मालिक और राहुल के बीच गहन बातचीत हुई है, तब से फ्रैंचाइज़ी के मालिक के साथ उनके संबंध चर्चा का विषय रहे हैं।

IPL 2025 LSG RCB KL Rahul

आपको बताते चलें कि एलएसजी का नेतृत्व करने के साथ-साथ केएल राहुल (KL Rahul) के पास आईपीएल में पंजाब किंग्स का नेतृत्व करने का भी अनुभव है और उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कप्तानी का भी अनुभव है। आरसीबी में उनका शामिल होना बल्लेबाज और फ्रैंचाइज़ी दोनों के लिए एक स्वागत योग्य कदम होगा। क्योंकि वह बेंगलुरु के स्थानीय खिलाड़ी तथा प्लेयर भी हैं और अपने करियर के शुरुआती दिनों में फ्रैंचाइज़ी से जुड़े रहे हैं।

इस बीच तीन साल का नया आईपीएल चक्र भी आ रहा है और आईपीएल सीज़न से पहले मेगा-नीलामी है। आरसीबी फाफ डु प्लेसिस की जगह टीम का नेतृत्व करने के लिए एक युवा चेहरे की तलाश कर रही है, क्योंकि प्लेसिस पहले से ही 40 साल के हैं। दक्षिण अफ़्रीकी ने 2022 सीज़न में आरसीबी का नेतृत्व संभाला और तीनों वर्षों में टीम ने प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई करते हुए काफी सफल कार्यकाल बिताया। आरसीबी के वफ़ादार फैंस अभी भी अपने पहले आईपीएल खिताब का इंतज़ार कर रहे हैं और उम्मीद कर रहे होंगे कि स्थानीय खिलाड़ी केएल राहुल कप्तान के रूप में इतिहास रचेंगे। अगर वह उस क्षमता में उनके साथ जुड़ते हैं।

 

 

READ MORE HERE :

PCB ने पाकिस्तान के इन तीन बड़े खिलाड़ियों को एनओसी देने से किया इनकार

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए घोषित टीम पर भड़के Harbhajan Singh, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

मार्क वुड की 156 kpmh वाली गेंद का सामना कर Kavem Hodge ने कहा ‘मेरे भी बीवी बच्चे हैं...’

गंभीर के करीबी Abhishek Nayar को मिलेगी टीम इंडिया के नए कोचिंग स्टाफ में जगह!

 

#KL RAHUL
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe