Who is Ayush Mhatre: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 36वें मैच को वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने ऐतिहासिक बना दिया। जो राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (RR vs LSG) के बीच खेला गया। अब आईपीएल 2025 का 38वां मैच भी इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। यह मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स (MI vs CSK) के बीच खेला गया। जिसमें टॉस हारने के बाद एमएस धोनी (MS Dhoni) ने चेन्नई की प्लेइंग इलेवन में आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) को शामिल किया।
इसके साथ ही आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) चेन्नई सुपर किंग्स के लिए डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए और आईपीएस इतिहास के उन युवा खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए, जिन्होंने महज 17 साल की उम्र में आईपीएल डेब्यू किया है।
कौन हैं अयुष म्हात्रे?
आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) का जन्म साल 2007 में हुआ था, उसी साल जब एमएस धोनी टीम इंडिया के कप्तान बने थे। और अब आयुष का सपना सच हो गया है क्योंकि उन्होंने धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल में डेब्यू किया है।
अयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) ने अपना घरेलू क्रिकेट करियर 2024-25 ईरानी कप से शुरू किया था। तब से उनका खेल शानदार रहा है। उन्होंने 9 फर्स्ट क्लास मैचों में 504 रन बनाए हैं, जिसमें दो शानदार शतक भी शामिल हैं।
आयुष म्हात्रे को असली पहचान विजय हजारे ट्रॉफी से मिली, जहां उन्होंने सिर्फ 7 पारियों में 458 रन बनाए। उन्होंने नागालैंड के खिलाफ 181 रनों की धमाकेदार पारी खेली। इसके साथ ही वह लिस्ट-ए क्रिकेट में 150 से ज्यादा रन बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल के नाम था।
आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) न केवल बल्लेबाज हैं, बल्कि पार्ट-टाइम ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में 7 विकेट भी लिए और वह भी सिर्फ 4.51 की इकॉनमी रेट से। हालांकि, उन्होंने अभी तक कोई प्रोफेशनल टी20 मैच नहीं खेला है, क्योंकि पिछली सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्हें मौका नहीं मिला था।
संघर्ष भरा रहा आयुष म्हात्रे का सफर
आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) मुंबई के उपनगर विरार में रहते हैं और चर्चगेट मैदान पर अभ्यास करने के लिए रोजाना ट्रेन से 80 किलोमीटर का सफर करते थे। 2023 में जब उनकी उम्र महज 16 साल थी, तब उन्हें मुंबई की अंडर-23 टीम में जगह मिली थी। आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था, लेकिन वे अनसोल्ड रहे। इसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ चोट के कारण आईपीएल 2025 से बाहर हो गए और चेन्नई सुपर किंग्स ने आयुष म्हात्रे को अपनी टीम में शामिल कर लिया।
View this post on Instagram
सबसे कम उम्र में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए डेब्यू करने वाले खिलाड़ी
- आयुष म्हात्रे – 17 साल, 278 दिन (2025)
- अभिनव मुकुंद – 18 साल, 139 दिन (2008)
- अंकित राजपूत – 19 साल, 123 दिन (2013)
- मथीशा पथिराना – 19 साल, 148 दिन (2022)
- नूर अहमद – 20 साल, 79 दिन (2025)
सबसे कम उम्र में आईपीएल डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट
रैंक | खिलाड़ी का नाम | डेब्यू के समय उम्र | डेब्यू टीम | आईपीएल डेब्यू सीजन |
1 | वैभव सूर्यवंशी | 14 साल, 23 दिन | राजस्थान रॉयल्स | 2025 |
2 | प्रयास रे बर्मन | 16 साल, 157 दिन | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 2019 |
3 | मुजीब उर रहमान | 17 साल, 11 दिन | पंजाब किंग्स | 2018 |
4 | रियान पराग | 17 साल, 152 दिन | राजस्थान रॉयल्स | 2019 |
5 | प्रदीप सांगवान | 17 साल, 179 दिन | दिल्ली डेयरडेविल्स | 2008 |
6 | सरफराज खान | 17 साल, 182 दिन | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 2015 |
7 | वाशिंगटन सुंदर | 17 साल, 199 दिन | राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स | 2017 |
8 | राहुल चाहर | 17 साल, 247 दिन | राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स | 2017 |
9 | अभिषेक शर्मा | 17 साल, 250 दिन | दिल्ली कैपिटल्स | 2018 |
10 | ईशान किशन | 17 साल, 262 दिन | गुजरात लायंस | 2017 |
11 | आयुष म्हात्रे | 17 साल, 278 दिन | चेन्नई सुपर किंग्स | 2025 |
Ayush Mhatre का आईपीएल डेब्यू रन
आयुष म्हात्रे ने अपने आईपीएल डेब्यू मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ छोटी लेकिन विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने 213.33 के स्ट्राइक रेट से 15 गेंदों पर 32 रन बनाए। जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल थे।
Read More Here:
Riyan Parag को दिया गया गलत आउट? अंपायर ने आउट दिया तो मैदान पर हुई बहस! क्रिकेटर ने कही ये बात
खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।