IPL 2025 MI vs RCB Toss Update: आईपीएल 2025 (IPL 2025) के 20वें लीग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस की टीमें सोमवार (07 अप्रैल) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने हैं। मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। आरसीबी पहले बैटिंग के लिए मैदान पर उतरेगी। मुकाबले के लिए मुंबई की प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा के रूप में देखने को मिले। बुमराह आज सीजन का पहला मुकाबला खेलेंगे। आरसीबी ने कोई बदलाव नहीं किया।

टॉस के बाद क्या बोले मुंबई इंडियंस के कप्तान? (IPL 2025)

टॉस के बाद बात करते हुए मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। यह अच्छा विकेट दिख रहा है, बाद में ओस आ सकती है। जब विकेट कूल हो, तो यह अच्छा रहता है। जब ओस आती है, तो यह बेहतर हो जाता है। यह हमेशा दोनों टीमों के लिए खेलता है। अब हमारे लिए कुछ लय हासिल करने का वक्त है, अच्छा क्रिकेट खेलें, बेहतर ऑप्शन अपनाएं। हम अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं, लेकिन कुछ मोमेंट पर हम कुछ चीजें मिस कर रहे हैं। हम उस पर ध्यान दें, तो हम लय हासिल करने के काबिल होंगे।"

आगे पांड्या ने कहा, "मुंबई हमेशा हमें सपोर्ट कर रहा है। हमने सुनिश्चित किया है कि यह हमारा किला है और हम इसकी रक्षा करेंगे। घर पर खेलना अलग बात है। जस्सी (जसप्रीत बुमराह) और रोहित शर्मा वापस आ गए हैं।"

टॉस के बाद क्या बोले आरसीबी के कप्तान? (IPL 2025)

टॉस के बाद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा, "हम भी चेज करते, लेकिन इससे बहुत ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। सतह अच्छी दिख रही है और बल्लेबाजी के लिए अच्छी है। यह टिपिकल मुंबई का विकेट है। हमारे लिए पॉइंट्स टेबल पर देखना अहम नहीं है। अच्छा क्रिकेट खेलना जरूरी है। इस मैदान पर गेंदबाजी मुश्किल होती है, लेकिन मैं अपनी बॉलिंग यूनिट को लेकर कॉन्फिडेंट हूं। हमने भारत के हर मैदान पर काफी क्रिकेट खेला है।"

मुकाबले के लिए आरसीबी की प्लेइंग इलेवन (IPL 2025)

फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, यश दयाल।

इम्पैक्ट सब- रसिख दार सलाम, सुयश शर्मा, स्वास्तिक चिकारा, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह

मुकाबले के लिए मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

विल जैक, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, विग्नेश पुथुर।

इम्पैक्ट सब- रोहित शर्मा, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, अश्वनी कुमार, राज बावा

Read more:

PBKS vs CSK: ग्लेन मैक्सवेल होंगे बाहर? जानें चेन्नई के खिलाफ कैसी हो सकती है पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11

खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।