Rohit Sharma Sixes Hundred At Wankhede Stadium: मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने आईपीएल 2025 के 33वें लीग मैच में सिर्फ 26 रन स्कोर करने के बावजूद शतक पूरा कर लिया। सीजन का 33वां लीग मैच मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें हिटमैन का एक खास शतक पूरा हुआ।
वानखेड़े पर Rohit Sharma का शतक
दरअसल रोहित शर्मा ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल के 100 छक्के पूरे कर लिए हैं। इस लिहाज से हिटमैन ने वानखेड़े में 26 रनों की पारी खेलने के बावजूद शतक पूरा कर लिया। इसके अलावा रोहित ने मुंबई इंडियंस के लिए 250 छक्के भी पूरे कर लिए।
1️⃣0️⃣0️⃣ sixes in #TATAIPL at आपलं घर Wankhede ✅😎#MumbaiIndians #PlayLikeMumbai #MIvSRHpic.twitter.com/g0HG9xOnKF
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 17, 2025
नहीं खेल सके बड़ी पारी
हैदराबाद के खिलाफ रन चेज में मुंबई के लिए ओपनिंग पर उतरे रोहित शर्मा अच्छी लय में दिखे। उन्होंने कुछ शानदार शॉट खेले, जिसे देखकर लगा कि आज उनके बल्ले से बड़ी पारी निकलेगी लेकिन ऐसा हो नहीं सका। हिटमैन 16 गेंदों में 3 छक्कों की मदद से 26 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने फुलटॉस गेंद पर आउट किया।
सीजन में Rohit Sharma का खराब फॉर्म
बता दें कि रोहित शर्मा अब तक मौजूदा सीजन में फ्लॉप नजर आए हैं। हैदराबाद के खिलाफ 26 रन बनाने वाले रोहित ने सीजन में अपना सबसे बड़ा निजी स्कोर बनाया। अब तक 6 मैचों की 6 पारियों में बैटिंग कर चुके मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान ने सिर्फ 13.66 की औसत से 82 रन स्कोर किए हैं।
रोहित शर्मा का आईपीएल करियर
गौरतलब है कि रोहित शर्मा ने अब तक अपने आईपीएल करियर में 263 मुकाबले खेल लिए हैं। इन मैचों की 258 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 29.30 की औसत और 131.28 के स्ट्राइक रेट से 6710 रन बना लिए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 43 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें हाई स्कोर 109* का रहा है।
Read more:
खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।