IPL 2025: एमएस धोनी लेंगे आईपीएल 2025 से पहले संन्यास, ऋषभ पंत बनेंगे कप्तान

IPL 2025: आईपीएल 2025 से पहले महेंद्र सिंह धोनी संन्यास ले सकते हैं। वहीं ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स को छोड़ कर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान बन सकते हैं। (Cricket)

author-image
By Priyanshu Kumar
Rishabh Pant MS Dhoni

Rishabh Pant MS Dhoni

Listen to this article
Your browser doesn’t support HTML5 audio
New Update

आईपीएल 2025 के लिए अभी से ही चर्चा शुरू हो गई है। 2022 के बाद पहली बार आईपीएल में मेगा ऑक्शन देखने को मिलने वाला है और इस नीलामी से पहले जिस टीम के ऊपर सभी की नज़र होने वाली है वो चेन्नई सुपर किंग्स है। 

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे बड़ा सवाल महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य के बारे में है। महेंद्र सिंह धोनी क्या अगला सीजन खेलेंगे या नहीं ये सबसे बड़ा प्रश्न है क्योंकि पिछले सीजन उन्होंने कप्तानी छोड़ दी थी। ऋतुराज गायकवाड़ को उनकी जगह टीम का कप्तान बनाया गया था। 

IPL 2025: क्या एमएस धोनी होंगे सीएसके का हिस्सा?

रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल 2025 से पहले महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल से रिटायरमेंट ले सकते है। काफी सारी रिपोर्ट सामने आई थी कि महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स स्क्वाड में रिटेन करने वाली है। ये इस कारण माना जा रहा था क्योंकि बीसीसीआई "अगर एक खिलाड़ी  इंटरनेशनल क्रिकेट से 5 साल से रिटायर हो चुका है तो उस खिलाड़ी को अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में माना जाएगा" ये नियम वापिस लाने के बारे में सोच रही थी। 

अगर महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल से रिटायरमेंट लेते है तो चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे बड़ी परेशानी होगी टीम के लिए एक नया विकेटकीपर बल्लेबाज की तलाश करना। ऋषभ पंत इस रोल के लिए सही खिलाड़ी बन कर उभर सकते है और आईपीएल में उनका रिकॉर्ड भी कमाल का है। ऋषभ पंत भी अपनी टीम से नाखुश है और वो दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़ सकते है। 

ऋषभ पंत अगर चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बनते है तो टीम उन्हें टीम का कप्तान बना सकती है। आईपीएल 2024 में उन्हें टीम का कप्तान बनाया गया था लेकिन उन्होनें कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था क्योंकि टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। ऋषभ पंत भी अगर दिल्ली कैपिटल्स छोड़ कर चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल होते है वो बिना कप्तानी के तो टीम का हिस्सा नहीं बनेंगे।

 

 

READ MORE HERE :

Team India Playing XI: बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए प्लेइंग 11 से क्यों बाहर हुए सरफराज खान ? इन खिलाड़ियों को मिली अंतिम 11 में जगह

Duleep Trophy 2024 के दूसरे राउन्ड के लिए बीसीसीआई ने किया सक्वाड का ऐलान

जोकर चला रहे हैं Pakistan Cricket’ इस पूर्व क्रिकेटर ने अपने ही वतन पर निकाली भड़ास!

‘कोल्डप्ले हर हफ्ते नंबर 1 नहीं बन सकता’, श्रीलंका से मिली हार के बाद Joe Root ने इंग्लैंड का किया बचाव! 

 

#indian premier league #MS Dhoni #IPL 2025 #csk
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe