IPL 2025 MS Dhoni CSK Camp Video: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) हर सीजन से काफी अलग होने की उम्मीद है। ऐसा इसलिए क्योंकि कई फ्रेंचाइजियों ने अपनी टीम की कप्तानी युवा खिलाड़ियों को सौंपी है। इस लीग का पहला मैच 22 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (KKR vs RCB) के बीच खेला जाना है। इसके बाद इस लीग का तीसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस (CSK vs MI) के बीच 23 मार्च को खेला जाना है।
खिलाड़ियों के साथ-साथ फैंस भी चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आईपीएल 2025 से पहले चेन्नई के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) भी जोरदार तैयारी कर रहे हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
MS Dhoni ने नेट्स में लगाए 'विराट' छक्के
26 फरवरी को एमएस धोनी (MS Dhoni) IPL 2025 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के कैंप में शामिल हुए थे। तब से ही वे नेट्स पर खूब पसीना बहा रहे हैं। इसी बीच धोनी का एक ताजा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एमएस धोनी लंबा छक्का लगाते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो 14 मार्च को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सामने आया और अब तक इसे 19 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
The Sound of the Bat on Ball ! 🥵#MSDhoni #WhistlePodu #CSK #IPL2025
— Saravanan Hari 💛🦁🏏 (@CricSuperFan) March 14, 2025
🎥 via @ChennaiIPL pic.twitter.com/0QEN7Mtw2T
आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रेदर्शन
चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल में दो बार सस्पेंड किया जा चुका है। लेकिन चेन्नई इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल टीमों में से एक है। क्योंकि चेन्नई सुपर किंग्स 5 बार आईपीएल की ट्रॉफी जीतने में सफल रही है। इसके साथ ही ये टीम 5 बार रनरअप भी रही है. चेन्नई सुपर किंग्स ने दो बार चैंपियंस लीग टी20 ट्रॉफी भी जीती है. अब ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में चेन्नई आईपीएल 2025 में ट्रॉफी जीतने के इरादे से उतरेगी.
एमएस धोनी के आईपीएल आंकड़े
इंडियन प्रीमियर लीग में एमएस धोनी (MS Dhoni) ने 2008 से 2023 तक 235 मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी की है। इसमें उन्होंने 142 मैच जीते और 90 मैच हारे हैं। इसके अलावा एक मैच टाई रहा और 2 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला। धोनी ने आईपीएल 2024 तक 264 मैचों में 39.13 के औसत से 5243 रन बनाए हैं। इसमें 24 अर्धशतक शामिल हैं।
Read More Here:
RCB ना जीते IPL... बेंगलुरु को 'श्राप' दे रहा यह 6 बार का चैंपियन खिलाड़ी, CSK से था नाता