Mumbai Indians Qualification Scenarios 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) में मुंबई इंडियंस की हालत बहुत अच्छी नहीं है। शुरुआती पांच मैचों में टीम को सिर्फ एक मैच में जीत मिली है, जबकि चार बार उसे हार का सामना करना पड़ा है। इस प्रदर्शन के बाद मुंबई पॉइंट्स टेबल में आठवें पोजीशन पर है। टीम का नेट रन रेट भी निगेटिव में है। अब उनकी प्लेऑफ की उम्मीदें भी खतरे में पड़ती दिख रही हैं।

आईपीएल 2025 में अब तक कैसा रहा Mumbai Indians का सफर?

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने अपने अभियान की शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार के साथ की थी। इसके बाद गुजरात टाइटंस ने भी उन्हें हराया। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 8 विकेट की जीत ने कुछ उम्मीद जगाई थी, लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ लगातार दो हार ने स्थिति खराब कर दी।

अब मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को 13 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अहम मुकाबला खेलना है। अगर वह यह मैच भी हार जाती है तो उसके प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने का खतरा बढ़ जाएगा।

क्या है पूरा समीकरण?

किसी भी टीम को आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए आमतौर पर 16 अंकों की जरूरत होती है। इससे वे नेट रन रेट की जटिलता से बच सकते हैं। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के पास फिलहाल सिर्फ 2 अंक हैं और 9 मैच बचे हैं। ऐसे में उन्हें प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कम से कम 7 मैच जीतने होंगे।

हालांकि मौजूदा फॉर्म को देखते हुए यह चुनौती आसान नहीं लगती। लेकिन अब भी मुंबई वापसी कर सकती है. अंग मुंबई वापसी नहीं की तो फिर टीम के लिए अब हर मैच 'करो या मरो' जैसा हो गया है।

मुंबई इंडियंस के आने वाले मैच

  • 13 अप्रैल: दिल्ली कैपिटल्स
  • 17 अप्रैल: सनराइजर्स हैदराबाद
  • 20 अप्रैल: चेन्नई सुपर किंग्स
  • 23 अप्रैल: सनराइजर्स हैदराबाद
  • 27 अप्रैल: लखनऊ सुपर जाएंट्स
  • 1 मई: राजस्थान रॉयल्स
  • 6 मई: गुजरात टाइटंस
  • 11 मई: पंजाब किंग्स
  • 15 मई: दिल्ली कैपिटल्स

आईपीएल 2025 मुंबई इंडियंस स्क्वॉड

विल जैक, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, राज बावा, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, विग्नेश पुथुर, ट्रेंट बोल्ट, तिलक वर्मा, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, सत्यनारायण राजू, कर्ण शर्मा, रोहित शर्मा, मुजीब उर रहमान, रीस टॉपले, बेवोन जैकब्स, कृष्णन श्रीजीत, अर्जुन तेंदुलकर

Read More Here:

MS Dhoni की टीम की बखिया उधेड़ने वाले Priyansh Arya का Gautam Gambhir से है खास कनेक्शन? पिता ने खोला बड़ा राज

Priyansh Arya ने की चेन्नई के गेंदबाजों की कुटाई, होम ग्राउंड पर Punjab Kings ने जीता रोमांचक मुकाबला

Sanjay Manjrekar ने CSK में MS Dhoni की भूमिका पर उठाए सवाल, RCB के खिलाफ 9वें नंबर पर की थी बल्लेबाजी

कभी नहीं सुना होगा ऐसा सैलरी हाइक, सात साल में 10 गुना बढ़ी श्रेयस अय्यर की IPL सैलरी

खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।