IPL 2025: आईपीएल 2025 दिन पर दिन रोमांच से भरपूर होता जा रहा है। यह सीजन कुछ टीम के लिए शानदार है तो वहीं कुछ टीम इसे शानदार बनाने की कोशिश अभी भी कर रही है। आईपीएल की 5 ट्रॉफी अपने नाम करने वाली मुंबई इंडियंस (MI)का फॉर्म इस सीजन कुछ खास देखने को नहीं मिल रहा है।
बीते शाम मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर इस सीजन की तीसरी जीत अपने नाम की है। इससे पहले उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बेहतरीन पारी खेल कर, यह मुकाबला अपने नाम दर्ज करवाया था। दिल्ली के खिलाफ खेले गए मुकाबले से पहले वह लगातार हर मुकाबला हार रहे थे। अब सवाल यह उठता है कि क्या मुंबई प्लेऑफ में अपनी जगह बना सकती है ?
IPL 2025: 2 मैच जीतकर मुंबई ने की वापसी
दरअसल मुंबई लगातार हार के बाद अब जीत की तरफ बढ़ रही है। पिछले दो मुकाबलों में वह बेहतरीन पारी खेल जीत फिरसे वापसी की है। अब तक मुंबई ने कुल 7 मैच खेले हैं जिसमें से उन्हें 3 में जीत मिली तो वहीं 4 में हार का सामना करना पड़ा है। अभी उनके पास 6 पॉइंट है। और खेलने के लिए 7 मैच।

अगर मुंबई 7 मंचों में से 5 या 6 मैच जीत जाती है तो उनका प्लेऑफ में जगह बनाना आसान हो जाएगा। लेकिन यह आकड़ा 4 तक पहुँचता है तो उनके पास केवल 14 अंक होंगे। ऐसे में उनके लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इसके बाद मुंबई का प्लेऑफ में जाना बाकि टीमों के ऊपर हो जाएगा। जैसे की आईपीएल में पहले भी कई बार देखा गया है कि कुछ टीमें 14 अंक से भी क्वालीफाई कर लिए हैं।
IPL 2025: मुंबई इंडियंस के अगला शेड्यूल:
20 अप्रैल: मुंबई इंडियंस बनाम सीएसके, मुंबई
23 अप्रैल: मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, हैदराबाद
27 अप्रैल: एमआई बनाम एलएसजी, मुंबई (दिन)
1 मई: मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स, जयपुर
6 मई: एमआई बनाम जीटी, मुंबई
11 मई: एमआई बनाम पीबीकेएस, धर्मशाला (दिन)
15 मई: एमआई बनाम डीसी, मुंबई
Read More :
KL Rahul ने पहली बार कराया अपनी क्यूट बेबी "इवारा" का दीदार, जानिए क्या है इस नाम का मतलब?
खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।