चेन्नई सुपर किंग्स को 4 मुकाबलों के बाद मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के इतिहास में पहली बार मात दी हैं। आईपीएल 2025 की लगातार तीसरी जीत अपने नाम करते हुए मुंबई इंडियंस ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया हैं।'

Rohit Sharma started the chase in a hurry, Mumbai Indians vs Chennai Super Kings, IPL 2025, Mumbai, April 20, 2025

इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव का बल्ला बोला है और दोनों ही खिलाड़ियों ने इस मुकाबले में आसानी से रन बनाए हैं। आईपीएल 2025 में पहली बार एक लंबी पारी खेली हैं। इस मुकाबले के बाद क्या ऑरेंज और पर्पल कैप के लीडरबोर्ड में कोई बदलाव भी देखने को मिला है या नहीं।

IPL 2025: ऑरेंज कैप का हाल:

IPL 2025 के 38वें मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप के लीडरबोर्ड के बारे में बात की जाए तो इस लिस्ट में अभी भी लखनऊ सुपर जायंट्स के कमाल के बल्लेबाज़ निकोलस पूरण टॉप पर मौजूद हैं। उन्होंने 8 मुकाबलों में 52.56 की औसत से 368 रन बनाए हैं।

उनके अलावा साई सुदर्शन 365 रनों के साथ दूसरे स्थान, विराट कोहली 322 रन के साथ तीसरे स्थान, 315 रनों के साथ जोस बटलर चौथे स्थान और यशस्वी जायसवाल इस वक़्त 307 रनों के साथ लीडरबोर्ड में 5वें स्थान पर मौजूद हैं।

IPL 2025: किसके नाम है पर्पल कैप:

इस मुकाबले के बाद पर्पल कैप के लीडरबोर्ड के बारे में बात की जाए तो 7 मुकाबलों में 14 विकेट के साथ प्रसिद्ध कृष्णा के नाम ही पर्पल कैप मौजूद हैं। वहीं कुलदीप यादव, नूर अहमद और जोश हेज़लवुड 12-12 विकेट के साथ क्रमशः दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर मौजूद हैं।

IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने 9 विकेट से जीता मुकाबला:

इस मुकाबले के बारे में बात की जाए तो पहले बल्लेबाज़ी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान 176 रन बनाए थे। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा के 76 और सूर्यकुमार यादव के 68 रनों की पारी की मदद से इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया।

Read More Here:

कौन हैं Vaibhav Suryavanshi? जिन्होंने तोड़ा प्रयास रे बर्मन का रिकॉर्ड, 14 साल 23 दिन की उम्र में किया IPL डेब्यू!

खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।