मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच IPL 2025 का 12वां मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था और इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 43 गेंद शेष रहते हुए 8 विकेट से जीत अपने नाम कर ली थी।

इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। इसी कारण मुंबई इंडियंस ने ऑल राउंड प्रदर्शन करते हुए काफी आसानी से मुकाबला जीत लिया हैं। हालाँकि इतने शानदार प्रदर्शन के बाद भी मुंबई इंडियंस का कोई खिलाड़ी IPL 2025 की ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की दौड़ में नहीं आ पाया है।

IPL 2025 में ऑरेंज कैप पर किसका का दबदबा:

ऑरेंज कैप के लीडरबोर्ड के बारे में बात की जाए तो लखनऊ सुपर जायंट्स के तूफानी बल्लेबाज़ निकोलस पूरण 145 रनों के साथ पहले स्थान पर मौजूद हैं। वहीं साईं सुदर्शन 137, ट्रेविस हेड 136, मिचेल मार्श 124 और अनिकेत वर्मा 117 रनों के साथ क्रमशः दूसरे, तीसरे, चौथे और 5वें स्थान पर हैं।

IPL 2025 में पर्पल कैप है किस खिलाड़ी के नाम:

चेन्नई सुपर किंग्स के नए सितारे नूर अहमद ने इस सीजन की शरूआत से ही कमाल का प्रदर्शन किया हैं। उन्होंने अभी तक 3 मुकाबले खेले है जिसमें उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 9 विकेट अपने नाम किए हैं। इसी कारण वें इस लीडरबोर्ड के टॉप पर हैं।

वही आगे के बारे में बात की जाए तो दिल्ली कैपिटल्स के मिचेल स्टार्क 8 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। सीएसके के खलील अहमद और शार्दुल ठाकुर 6-6 विकेट के साथ तीसरे और चौथे स्थान पर है वही कुलदीप यादव 5 विकेट के साथ 5वें स्थान पर हैं।

कैसा रहा मुकाबले का हाल:

मुंबई इंडियंस और केकेआर के बीच मुकाबले के बारे में बात की जाए तो पहले बल्लेबाज़ी करते हुए केकेआर की टीम 116 रनों पर ऑल आउट हो गई थी। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने 12.5 ओवर में ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया था।

Read More Here:

Sanjay Manjrekar ने CSK में MS Dhoni की भूमिका पर उठाए सवाल, RCB के खिलाफ 9वें नंबर पर की थी बल्लेबाजी

खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।