IPL 2025 Points Table After LSG vs DC Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 40वां मैच 22 अप्रैल को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। यह मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। जिसे दिल्ली 8 विकेट से जीतने में सफल रही। इस जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स भले ही IPL 2025 Points Table में टॉप पर न पहुंच पाई हो लेकिन नेट रन रेट में काफी सुधार हुआ है।
LSG vs DC के बाद IPL 2025 Points Table
आईपीएल 2025 का 40वां मैच भले ही दिल्ली कैपिटल्स जीतने में कामयाब रही, लेकिन वह गुजरात टाइटंस को नहीं हरा पाई। इस मैच के बाद दिल्ली कैपिटल्स 12 अंक और +0.657 नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर है। IPL 2025 Points Table में लखनऊ सुपर जायंट्स 10 अंक और -0.054 नेट रन रेट के साथ पांचवें स्थान पर है।
पॉइंट्स टेबल की टॉप-4 टीमें
आईपीएल 2025 के 39वें मैच के बाद गुजरात टाइटंस पॉइंट टेबल 12 अंक और +1.104 नेट रन रेट के साथ पहले पोजीशन पर है। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स दूसरे नंबर पर है। इसके बाद IPL 2025 Points Table में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु तीसरे पोजीशन पर है, जिसके 10 अंक और +0.472 नेट रन रेट है। इसके बाद 10 अंक और +0.177 के साथ पंजाब किंग्स चौथे नंबर पर है।
पॉइंट्स टेबल में अंतिम चार टीमें
आईपीएल 2025 के 38वें मैच के बाद चेन्नई सुपर किंग्स पॉइंट टेबल में सबसे नीचे यानी 10वें नंबर पर है। चेन्नई के 4 अंक हैं और नेट रन रेट -1.392 है। उससे ऊपर 9वें नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद है, जिसके 4 अंक हैं और नेट रन रेट -1.217 है। राजस्थान रॉयल्स भी 4 अंकों के साथ IPL 2025 Points Table में 8वें नंबर पर है, राजस्थान का नेट रन रेट -0.633 है। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स फिलहाल 6 अंक और +0.212 नेट रन रेट के साथ 7वें नंबर पर है।
Read More Here:
Vaibhav Suryavanshi की लिस्ट में शामिल हुआ CSK का युवा खिलाड़ी, यहां जानें कौन हैं Ayush Mhatre?
खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।