IPL 2025 Points Table After MI vs SRH Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 33वां मैच 17 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। जो मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। मुंबई इस मैच को अच्छे अंतर से जीतने में कामयाब रही। जिसके बाद IPL 2025 Points Table के टॉप-5 में कोई बदलाव नहीं हुआ। लेकिन इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने अभी भी प्लेऑफ में जगह बनाने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है।
PBKS vs KKR के बाद IPL 2025 Points Table
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 33वें मैच से पहले मुंबई इंडियंस IPL 2025 Points Table में 7वें नंबर पर थी और इस मैच को जीतने के बाद भी वह 7वें नंबर पर है। लेकिन मुंबई के पॉइंट्स और नेट रन रेट में सुधार हुआ है। अब मुंबई इंडियंस के 2 पॉइंट्स हैं और नेट रन रेट +0.239 है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद भी अपने पुराने स्थान पर ही है। लेकिन उसके नेट रन रेट में गिरावट आई है। हैदराबाद का नेट रन रेट -1.217 है।
पॉइंट्स टेबल की टॉप-4 टीमें
आईपीएल 2025 के 33वें मुकाबले के बाद पॉइंट्स टेबल में दिल्ली कैपिटल्स टॉप है। दिल्ली के अब 10 पॉइंट्स हो गए हैं और उनका नेट रन रेट +0.744 है। दूसरे नंबर पर है गुजरात टाइटंस, जिनके 8 पॉइंट्स हैं और उनका नेट रन रेट काफी अच्छा +1.081 है। IPL 2025 Points Table में तीसरे नंबर पर है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हैं. जिनके भी 8 पॉइंट्स हैं लेकिन नेट रन रेट +0.672 है। चौथे पायदान पर है पंजाब किंग्स, जिनके भी 8 पॉइंट्स हैं, लेकिन उनका नेट रन रेट बाकी टॉ-3 टीमों से थोड़ा कम +0.172 है।
पॉइंट्स टेबल में अंतिम चार टीमें
आईपीएल 2025 के 33वें मैच के बाद चेन्नई सुपर किंग्स पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे 10वें नंबर पर है। IPL 2025 Points Table में चेन्नई के पास सिर्फ 4 अंक हैं और उसका नेट रन रेट -1.276 है। सनराइजर्स हैदराबाद 9वें नंबर पर है। राजस्थान रॉयल्स 4 अंक और -0.714 के साथ 8वें नंबर पर है। मुंबई इंडियंस 7वें नंबर पर है।
Read More Here:
रेड छोड़कर ग्रीन जर्सी में क्यों उतरी RCB टीम? जानिए इसके पीछे की दिलचस्प कहानी और कैसा है रिकॉर्ड
Riyan Parag को दिया गया गलत आउट? अंपायर ने आउट दिया तो मैदान पर हुई बहस! क्रिकेटर ने कही ये बात
खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।