IPL 2025 Points Table After RCB vs RR Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 42वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। यह मैच 24 मार्च को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। यह मैच बेंगलुरु के लिए बेहद खास रहा। क्योंकि आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने घरेलू मैदान पर पहला मैच जीतने में सफल रही। इसके साथ ही उसने IPL 2025 Points Table में भी अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।

RCB vs RR के बाद IPL 2025 Points Table

आईपीएल 2025 के 42वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पॉइंट्स टेबल में मुंबई इंडियंस को पीछे छोड़ दिया है। इसके बाद अब बेंगलुरु के 12 अंक हो गए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अब +0.482 नेट रन रेट के साथ तीसरे नंबर पर है। इस हार के बाद राजस्थान रॉयल्स के नेट रन रेट में गिरावट आई है। अब राजस्थान IPL 2025 Points Table में 4 अंक और -0.625 नेट रन रेट के साथ 8वें नंबर पर है।

पॉइंट्स टेबल की टॉप-4 टीमें

आईपीएल 2025 के 42वें मैच के बाद गुजरात टाइटन्स पॉइंट टेबल में सबसे ऊपर है। गुजरात के 12 अंक और +1.104 नेट रन रेट है। इसके बाद 12 अंक और +0.657 नेट रन रेट के साथ दिल्ली कैपिटल्स दूसरे नंबर पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु तीसरे पोजीशन पर है। फिर मुंबई इंडियंस 10 अंक और +0.673 नेट रन रेट के साथ IPL 2025 Points Table में चौथे नंबर पर है।

पॉइंट्स टेबल में अंतिम चार टीमें

आईपीएल 2025 के 42वें मैच के बाद चेन्नई सुपर किंग्स 4 अंक और -1.392 नेट रन रेट के साथ सबसे नीचे 10वें नंबर पर है। फिर सनराइजर्स हैदराबाद 4 अंक और -1.217 नेट रन रेट के साथ IPL 2025 Points Table में 9वें नंबर पर है। राजस्थान रॉयल्स 8वें नंबर पर है। फिर कोलकाता नाइट राइडर्स 7वें नंबर पर है। जिसके 6 अंक और +0.212 नेट रन रेट है।

Read More Here:

ऐसा क्या हुआ... SRH vs MI मैच में खिलाड़ियों और अंपायरों ने क्यों बांधी काली पट्टी? नापाक इरादों से जुड़ा है मामला!

पहलगाम आतंकी हमले के बाद एक्शन में BCCI इन 2 चीजों को किया बैन, आज के मैच में दिवंगतो को श्रध्दांजलि देंगे खिलाड़ी

Vaibhav Suryavanshi की लिस्ट में शामिल हुआ CSK का युवा खिलाड़ी, यहां जानें कौन हैं Ayush Mhatre?

कौन हैं Vaibhav Suryavanshi? जिन्होंने तोड़ा प्रयास रे बर्मन का रिकॉर्ड, 14 साल 23 दिन की उम्र में किया IPL डेब्यू!

खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।